search

जमीन विवाद में घूस मांगने के आरोप में पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलंबित, नीलेश कुमार बने नए प्रभारी

Chikheang 2025-12-6 18:39:53 views 1250
  

घूस मांगने के आरोप में पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलंबित



जागरण संवाददाता, (पलामू)। पिपराटांड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार को जमीन से जुड़े एक मामले में पैसे की मांग का आरोप लगने पर निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह किशुनपुर ओपी प्रभारी नीलेश कुमार को पिपराटांड़ थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को किशुनपुर ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोप है कि थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने जमीन विवाद के एक मामले में एक दलाल के माध्यम से 20 हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में जोनल आईजी से शिकायत की गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई करते हुए सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया।  
पहले भी हो चुकी है पिपराटांड़ थाना प्रभारी की कार्रवाई

बताते चलें कि इससे पहले भी पिपराटांड़ थाने के प्रभारी को एक अफीम मामले में संदिग्ध भूमिका पाए जाने के बाद निलंबित किया गया था। उसके बाद टाउन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ थाने का प्रभारी बनाया गया था।

दोनों अधिकारी सुबोध कुमार और नीलेश कुमार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। पिपराटांड़ इलाका चतरा से सटा होने के कारण नक्सली गतिविधियों और अफीम की खेती के लिए संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र से कई बड़े नक्सल अभियान भी संचालित किए जाते रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168978