search
 Forgot password?
 Register now
search

TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक समेत मिले नए फीचर्स

Chikheang 2025-12-6 18:07:57 views 1053
  

TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda लॉन्च हुआ।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टीवीएस मोटर ने अपनी रेट्रो-मॉडर्न बाइक TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda लॉन्च किया है। इस वेरिएंट को खास स्टाइलिंग और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ लेकर आया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है। आइए विस्तार में जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
TVS Ronin Agonda का डिजाइन

इसका डिजाइन गोवा के शांत और खूबसूरत Agonda Beach से प्रेरिक है। इसमें आरामदायक और सहज माहौल को दिखाया गया है। इस वेरिएंट ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक और हेडलैम्प काउल, जो ब्लैक-बेस्ड बॉडी के साथ शानदार कंट्रास्ट को बनाया गया है।

  
TVS Ronin Agonda में हुए बदलाव

इसमें कई कॉस्मेटिक फीचर्स को शामिल किया गया है। इन बदलावों के बाद यह पहले से ज्यादा बेहतरीन हो गई है।

  • फ्यूल टैंक और हेडलैम्प पर ग्लॉसी व्हाइट शेड
  • ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स: USD फोर्क्स, अलॉय व्हील्स, सैंप गार्ड, इंजन पार्ट्स, हैंडलबार और एग्जॉस्ट
  • फ्यूल टैंक पर बड़े अक्षरों में AGONDA की बैजिंग
  • रेड और ब्लू पिनस्ट्राइप्स


यह कलर थीम उन राइडर्स को खास पसंद आ सकती है जो मिनिमलिस्ट लेकिन यूनिक लुक पसंद करते हैं।

    फीचर TVS Ronin के स्पेसिफिकेशन
   
   
   इंजन प्रकार
   225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC
   
   
   पावर
   20.4 PS
   
   
   टॉर्क
   19.93 Nm
   
   
   गियरबॉक्स
   5-स्पीड
   
   
   क्लच
   Assist & Slipper क्लच
   
   
   फ्रेम
   डबल क्रैडल स्प्लिट Synchro स्टिफ फ्रेम
   
   
   फ्रंट सस्पेंशन
   41mm USD फोर्क
   
   
   रियर सस्पेंशन
   7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक
   
   
   फ्रंट टायर
   110/70 (17-इंच)
   
   
   रियर टायर
   130/70 (17-इंच)
   
   
   फ्रंट ब्रेक
   300mm डिस्क
   
   
   रियर ब्रेक
   240mm डिस्क
   
   
   ABS
   डुअल-चैनल ABS (Rain और Urban मोड)
   
   
   डिस्प्ले
   राउंड डिजिटल कंसोल (असिमेट्रिक लेफ्ट-माउंटेड)
   
   
   कनेक्टिविटी
   Bluetooth, Voice Assist, TVS SmartXonnect
   
   
   टेक फीचर्स
   GTT, ISG, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी, कॉल/SMS अलर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर
   
   
   कलर थीम
   ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक, AGONDA बैजिंग, ब्लैक्ड-आउट कंपोनेंट्स
   
TVS Ronin Agonda का इंजन

इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
TVS Ronin Agonda का सस्पेंशन और ब्रेक्स

इसमें डबल क्रैडल स्प्लिट Synchro स्टिफ फ्रेम दी गई है। इसमें 41mm USD फ्रंट फोर्क के साथ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन भी मिलता है। इसमें 17-इंच फ्रंट/रियर व्हील्स (110/70 और 130/70 टायर) दिए गए हैं। इनमें 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक लगाई गई है। इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है। साथ ही दो ABS मोड रेन और अर्बन भी मिलता है।
TVS Ronin Agonda के फीचर्स

इसमें वही फीचर्स दिए गए हैं, जो इसमें पहले मिलते थे। इसमें असिमेट्रिक लेफ्ट-माउंटेड राउंड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। साथ ही ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT), ISG, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट (कॉल, SMS, नेविगेशन) और TVS SmartXonnect कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही गियर शिफ्ट इंडिकेटर, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, कॉल/SMS अलर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कितनी है कीमत?
TVS RONIN के वेरिएंट और कलर ऑप्शनकीमत (एक्स-शोरूम)
TVS RONIN – BASE LIGHTNING BLACK₹ 1 25 690
TVS RONIN – BASE MAGMA RED₹ 1 27 990
TVS RONIN - AGONDA EDITION₹ 1 30 990
TVS RONIN – MID GLACIER SILVER₹ 1 48 040
TVS RONIN – MID CHARCOAL EMBER₹ 1 49 340
TVS RONIN – TOP NIMBUS GREY₹ 1 60 140
TVS RONIN – TOP MIDNIGHT BLUE₹ 1 60 140


TVS Ronin Agonda वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है। यह Ronin के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स 1.26–1.28 लाख रुपये के काफी करीब है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155084

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com