search

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, कांके में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री

Chikheang 2025-12-6 17:09:02 views 911
  

झारखंड का मौसम



जागरण संवाददाता, रांची। राज्य में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय हो जाने से पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम केंद्र रांची ने रांची सहित 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी किया गया है, जो 7 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक रहेगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि 5 और 6 दिसंबर को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बन सकती है।  

उन्होंने कहा कि लोग सुबह और रात के समय सावधानी बरतें, क्योंकि तापमान में अचानक गिरावट से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
कांके में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री

राजधानी से सटे कांके में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में से एक रहा। यहां सुबह की हवा 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में भी लोग हड्डी कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं।
आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की गई है।  

इस दौरान सुबह-शाम कोहरा बढ़ने की भी आशंका है, जिससे वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह-शाम ठंड के समय छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है।  

भारी कपड़े, टोपी, दस्ताने और मोजे का उपयोग करना आवश्यक है। राज्य में पारा लगातार गिर रहा है और शीतलहर का असर अब शहरों के साथ गांवों तक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह ठंड का पहला बड़ा दौर है, जो आने वाले दिनों में और प्रभावी हो सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168978