search

CM Dhami Visit: आज बागेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस नेता बालकृष्ण नजरबंद

Chikheang 2025-12-6 17:09:01 views 1253
  

टीआरसी बैजनाथ में खिलाड़ियों व प्रवद्धजनों से सीाएम धामी करेंगे मुलाकात. File



जागरण संवाददाता, बागेश्वर । जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर पूरे प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से गरुड़ पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी हेलिपैड पेला गुनाली में पूरी तरह तैयार नजर आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे टीआरसी बैजनाथ की ओर रवाना होगा। यहां वे प्रवद्धजनों, खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, स्थानीय प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक मुलाकात और वार्ता करेंगे।

खिलाड़ियों के साथ संवाद के दौरान खेल सुविधाओं, भविष्य की योजनाओं तथा उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की उम्मीद है। इसके बाद मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से विशेष बैठक में मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम पूर्ण होने पर उनका काफिला जिला मुख्यालय बागेश्वर के लिए रवाना होगा, जहां विभिन्न स्तरीय समीक्षा बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है।
कांग्रेस नेता बालकृष्ण नजरबंद

बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण को नजरबंद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका थी कि बालकृष्ण मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर विरोध जताने की कोशिश कर सकते थे।

बताया जा रहा है कि सुबह ही पुलिस टीम उनके आवास पहुंची और एहतियातन उन्हें हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस प्रशासन का तर्क है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया। साथ ही किसी भी अनियंत्रित स्थिति को रोकने के लिए संवेदनशील व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इधर, कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है और जल्द ही इस मुद्दे पर बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले, श्रीमद्भगवद्गीता मानवता का शाश्वत ज्ञान बनकर पूरे विश्व को दिखा रहा दिशा

यह भी पढ़ें- आगामी विधानसभा चुनाव में जिताऊ मुद्दों को धार देने की रणनीति, हिन्दुत्व की पिच पर बड़े शाॅट की तैयारी में CM Dhami


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168978