search

पसलियां टूट गईं और लिवर व फेफड़े फटे: बरेली में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

Chikheang 2025-12-6 13:09:37 views 904
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण सेंथल। मेला देखने गए सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई। हमलावर ने उन्हें इतना पीटा कि पसलियां टूट गईं, लिवर व फेफड़े फट गए थे। शुक्रवार को गेहूं के खेत में उनका शव मिला। पुलिस आशंका जता रही कि हमलावर पीटने के बाद घुटने के बल उनके सीने पर बैठा होगा, इसके बाद गला दबाया। देर शाम उनके पिता की तहरीर के आधार पर हाफिजगंज थाने में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी लिखी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हमलावर ने पिटाई करने के बाद गला दबाकर मार डाला


सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी सब्जी विक्रेता मुकेश मौर्य की अप्रैल में पीलीभीत निवासी युवती से शादी होनी थी। स्वजन के अनुसार, गुरुवार शाम को वह कस्बा में लगा मेला देखने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस नहीं आने पर चिंता हुई। उन्हें फोन काल की तो बताया कि अभी मेले में ही हैं, कुछ देर बाद आएंगे। इसके बाद दोबारा फोन नंबर लगाया तो स्विच आफ हो गया था। काफी देर इंतजार के बाद भी उनके वापस नहीं आने पर मेले में तलाशने गए परंतु, नहीं मिले। शुक्रवार सुबह को कुछ लोगों ने सूचना दी कि मुकेश का शव श्मशान घाट के पास गेहूं के खेत में पड़ा है। उनके शव पर खून के निशान नहीं थे मगर, संघर्ष के साक्ष्य थे।
गेहूं के खेत में मिला शव, चार महीने बाद होनी थी शादी

हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी वहां पहुंचे तो मुकेश के पिता रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मुकेश की पसलियां टूटीं, लिवर व फेफड़े भी फट गए थे। उनकी हत्या क्यों की गई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। आरोपित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रामप्रसाद की तीन संतानों की शादी हो चुकी। अब मुकेश की शादी की तैयारियां चल रही थीं।




गला दबाकर युवक की हत्या की गई है। घटना के राजफाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।- अनुराग आर्य, एसएसपी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168963