search

Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड,पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट

deltin33 2025-12-6 13:09:36 views 1066
  

बिहार का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय पटना के आसपास हल्के कोहरा एवं ठंड का प्रभाव बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ की गति में वृद्धि होने से हल्की ठंड का असर बना है। रात्रि के तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हो रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पांच दिनों के दौरान राजधानी के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान

प्रदेश में 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोजपुर, पूसा, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  

पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज एवं मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। चार सौ मीटर के साथ सबसे कम न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

  
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   पटना
   25.0
   13.0
   
   
   गया
   24.6
   11.0
   
   
   भागलपुर
   24.8
   10.2
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.7
   12.7
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838