search

UP BJP President: यूपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए काउंट डाउन शुरू, 8 दिसंबर तक हो सकता है चुनाव

deltin33 2025-12-6 03:39:29 views 837
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही कयासबाजी पर अब विराम लगने का समय करीब आ गया है।

अगले तीन दिनों में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय हो जाने की उम्मीद है। इसके लिए शनिवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। चर्चा तो यह है कि आठ दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किन्हीं कारणों से थोड़ा विलंब होने की स्थिति में भी खरमास (16 दिसंबर) से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही जाएगा।

बताया जाता है कि शनिवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश से भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। जिसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ आएंगे। उनके आने के साथ ही अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अधिक संभावना जताई जा रही है कि इस बार भाजपा नेतृत्व यूपी में किसी दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला ले सकता है। यदि ऐसा होगा तो पहली बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई दलित बैठेगा।

दलित छोड़ अन्य जातियों से कई नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बन चुके हैं। महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कयासबाजी चल रही है, कभी कोई महिला भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष नहीं रही है।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति की गुरुवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष के पीडीए नारे को देखते हुए पिछड़ी जाति से भी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं।

गौरतलब है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आम चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद से ही नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा नेतृत्व को अब सिर्फ उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्य के प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करना है।
मंत्रिमंडल में भी होगा उलटफेर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाने के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे जबकि कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजकर वर्ष 2027 चुनाव की तैयारी में लगाया जाएगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र
सिंह चौधरी को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477847