search

वैशाली में भीषण सड़क हादसा: आर्केस्ट्रा ट्रॉली ने एक दर्जन बच्चे और महिलाओं को कुचला, 1 की मौत

Chikheang 2025-12-6 00:10:58 views 1242
  

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी चक फजुला में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा डीजे ट्रॉली ने एक दर्जन बच्चे और महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डॉक्टर ने सभी का उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय ब्रह्मदेव राम के पुत्र राकेश कुमार राम की शादी आज होने वाली थी। शादी को लेकर पूजन एवं बरात जाने की तैयारी के दौरान डीजे ट्रॉली पीछे करने के क्रम में चपेट में कई लोग आकर घायल हो गए, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान संध्या कुमारी उम्र 13 वर्ष पिता उपेंद्र राम के रूप में हुई है।
घायल की सुची-

  • लक्ष्मी कुमारी उम्र 19 पति सुभाष कुमार ग्राम पटोरी समस्तीपुर जिला
  • संगीता कुमारी उम्र 30 पति सुबोध दास ग्राम भगवानपुर जिला वैशाली
  • शिवम् कुमार उम्र 8 पिता रविरंजन राम ग्राम तुर्की जिला मुजफ्फरपुर
  • निभा कुमारी उम्र 20 पति विजय राम नयागांव डुमरी जिला छपरा
  • निभा कुमारी
  • प्रीति कुमारी
  • तन्नू कुमारी
  • कृष्ण कुमार
  • मनीष कुमार
  • रीना देवी
  • हरि ओम
  • शुभम


इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168983