search

IndiGo Flights: आगरा से बेंगलुरु फ्लाइट रद, तीन घंटे की देरी से रवाना हुआ अहमदाबाद जाने वाला विमान

LHC0088 2025-12-6 00:10:53 views 1133
  

IndiGo Flights: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर खड़ा विमान।



जागरण संवाददाता, आगरा। IndiGo Airlines क्रू मेंबर की कमी से उबर नहीं पा रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को एक बार फिर से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। एयरलाइन ने अचानक बेंगलुरु फ्लाइट को रद कर दिया। कई यात्री एयरपोर्ट भी पहुंच गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं अहमदाबाद फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रवाना हो सकी। इससे नाराज यात्रियों ने विरोध जताया। यात्रियों का कहना था कि अगर क्रू मेंबर की कमी है तो उसका असर यात्रियों पर क्यों पड़ना चाहिए। यात्री पूरा किराया दे रहे हैं।

आखिर अचानक यात्रा को किस तरीके से रद कर सकते हैं। इससे उनके जरूरी कार्य अधूरे रह गए हैं। कई यात्रियों ने इसकी शिकायत उड्डयन मंत्रालय में भी की है।

खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में चार शहरों बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई की फ्लाइट हैं। बेंगलुरु और अहमदाबाद फ्लाइट की सीटें 97 प्रतिशत फुल रहती हैं। सभी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन की हैं।

क्रू मेंबर की कमी के चलते गुरुवार को बेंगलुरु-अहमदाबाद फ्लाइट ढाई-ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई थीं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। इस बीच बेंगलुरु फ्लाइट को रद करने की घोषणा की गई। अहमदाबाद फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रवाना हो सकी।

20 मिनट तक रनवे में खड़ी रही। IndiGo Airlines में जिस तरीके से संकट खड़ा हो गया है। उसके चलते शनिवार को भी फ्लाइट के संचालन पर असर पड़ेगा। यात्री शिव गुप्ता ने बताया कि अचानक फ्लाइट को रद करना कहीं से भी उचित नहीं है।

अगर मौसम या फिर अन्य कोई भी कारण होता तो उसे माना भी जा सकता था। केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। यात्री स्वाति ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों का शेड्यूल बिगाड़ कर रख दिया है।

खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दो फ्लाइट थीं। बेंगलुरु को रद कर दिया गया। अहमदाबाद फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रवाना हो सकी।

यह भी पढ़ें- \“15 दिसंबर तक सामान्य हो जाएगी स्थिति\“, फ्लाइट कैंसिलेशन और अफरा-तफरी के बीच बोले IndiGo CEO
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836