search

भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर विदेश प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का लगाया आरोप

LHC0088 2025-12-5 23:42:18 views 1260
  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत की। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जौनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एसआइआर मुद्दे पर विपक्ष के रवैये को नकारात्मक ठहराते हुए कहा कि इस अहम मुद्दे पर विपक्ष के लोग जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। वह शुक्रवार को पार्टी के सीहीपुर स्थिति जिला कार्यालय में एसआइआर अभियान की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए, बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ पर बीएलओ के साथ मिलकर फार्म भरने का कार्य तेजी से पूरा करें। भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां होती थीं। इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर विदेश-प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें। उन्होंने प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर प्रक्रिया को गति देने की भी सलाह दी।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने इस अभियान में कार्यकर्ताओं के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआइआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. केपी सिंह, अशोक चौरसिया, विधायक रमेश मिश्र, हरिश्चंद्र सिंह, पीयूष गुप्ता, सुरेंद्र सिंघानिया, राकेश वर्मा, संदीप सरोज आदि रहे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के घर समसपुर पनियरिया जाकर उनके पिता सवधू यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।



कोडीन कफ सीरप मामले की जांच जारी, नहीं बचेंगे दोषी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कोडीन कफ सीरप मामले में कहा कि इसकी व्यापक जांच की जा रही है। सरकार व सरकार की जांच एजेंसियां सजग हैं। दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। बुल्डोजर से जुड़े सवाल पर उनका कहना था कि जांच एजेंसियां पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई कर रहीं हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166815