search
 Forgot password?
 Register now
search

Roorkee: अस्पताल में मरीजों को दवा दे रहे थे कर्मी, अचानक छत से गिरने लगा प्लास्टर; मचा हड़ंकप

cy520520 2025-12-5 23:42:19 views 655
  

सिविल अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष की छत की हालत। जागरण



जागरण संवाददाता, रुड़की: सिविल अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष की छत जर्जर हो गई है। छत का प्लास्टर गिरने से कक्ष में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जनरल फिजिशियन की ओपीडी के पास ही औषधि वितरण व इंजेक्शन कक्ष है।

यहां पर अस्पताल के कर्मी व इंटर्न करने वाले विद्यार्थी मरीजों को दवाइयों का वितरण करने के साथ ही इंजेक्शन भी लगाते हैं। इस कक्ष की छत की हालत जर्जर हो गई है। नतीजतन छत से प्लास्टर गिरने की संभावना बनी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को कर्मी मरीजों को दवाइयां वितरित कर ही रहे थे कि अचानक छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया।

हालांकि गनीमत रही कि कोई भी कर्मी इसकी चपेट में नहीं आया। सूत्रों की माने, कुछ दिनों पहले भी छत का प्लास्टर नीचे गिरा था।

ऐसी स्थिति में यहां तैनात कर्मियों को दोबारा से प्लास्टर गिरने का डर सता रहा है। छत की स्थिति जर्जर होने से प्लास्टर गिरने की संभावना बनी हुई है।

उधर, इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डा.रजत सैनी ने बताया कि शीघ्र इस कक्ष की छत की मरम्मत कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम

यह भी पढ़ें- साइकिल सवार बुजुर्ग को कार ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150558

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com