search

बैंड बजाने को लेकर हुए विवाद में सो रहे बरातियों पर घरातियों ने किया हमला, दिव्यांग किशोर समेत दो घायल

LHC0088 2025-12-5 23:15:18 views 1083
  

बैंड बजाने को लेकर बरातियों और घरातियों में हुआ विवाद।



संवाद सूत्र, किशनी। बरात चढ़ते समय बैंड बजाने को लेकर बराती और घरातियों में गाली गलौज के बाद विवाद हो गया तो संभ्रांत लोगों ने शांत करा दिया। द्वाराचार होने के बाद जनमासे में सोते समय बरातियों पर घरातियों ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में दिव्यांग किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। दूल्हे के मामा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बेवर थाना क्षेत्र के गांव प्रागपुर के रहने वाले शिवानंद शाक्य ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनके भांजे अमित कुमार निवासी नगला धर्मपाल औंछा की बरात 29 नवंबर की रात क्षेत्र के नगला दनू शमशेरगंज में गई थी। जहां रात घुड़चढ़ी के समय घराती बैंड बजाने को लेकर विवाद करने लगे।

विवाद के दौरान गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी तो वहां आए कुछ संभ्रांत लोगों ने विवाद शांत करा दिया। इसके बाद रात 12 बजे के करीब द्वाराचार का कार्यक्रम चल रहा था और वह लोग जनमासे में सो रहे थे। तभी बैंड बजाने को लेकर हुए विवाद के चलते घराती लोग आए और गाली गलौज करने लगे।

गाली देने से मना करने पर जितेंद्र, सोनू, अखिलेश निवासी नगला दनू ने धारदार हथियार और लाठी डंडा से हमला बोल दिया। हमले में वहां सो रहा दिव्यांग ऋषभ, राहुल निवासी जैथरा घायल हो गए। आरोपितों ने वहां सो रहीं महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

सूचना पर डायल 112 पुलिस के पहुंचते ही आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए किशनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में किशनी इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के साथ आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833