search

पारिवारिक कलेश में जहर की गोली, जिला कठुआ में एक ही परिवार के तीन सदस्य जिंदगी और मौत के बीच

LHC0088 2025-12-5 22:39:11 views 1165
  

कठुआ में पारिवारिक कलेश की वजह से यह दुखद घटना घटी।



जागरण संवाददाता, कठुआ। राजबाग पुलिस स्टेशन अंतर्गत मरहीन चंगी गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर निगल लिया। तीनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह की ये वारदात है।

पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलेश के चलते ये सब हुआ। कुछ समय पहले जोध राज ने सांझी मोड़ स्थित जेके बैंक शाखा से वेल्डिंग की दुकान खोलने के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया था। जो समय पर न चुका पाने के कारण रोज बैंककर्मी घर चक्कर लगा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां तक लोन चुकाने के लिए बेटे मनोज कुमार की पत्नी कनिका के गहने भी बेचे। बावजूद इसके लोन खत्म नहीं हो रहा था। जिसके चलते सास और बहू दोनों के बीच रोज झगड़ा हो रहा था।

शुक्रवार झगड़ा होने के बाद मनोज कुमार ने जहर निगल लिया। जिसके बाद मनोज के पिता और मां नीलम देवी ने भी जहर निगल लिया। इसके बाद मनोज की पत्नी ने अपने मायके में इसकी जानकारी दी। जिसके मायके से भाई साहिल कुमार आया और तीनों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया।

राजबाग थाना प्रभारी अजय चिब का कहना है कि पारिवारिक लड़ाई झगड़े के कारण ये सब हुआ है। एक लोन परिजनों ने लिया था। इसी को लेकर सास और बहू के बीच रोज बहसवाजी हो रही थी। शुक्रवार जब ज्यादा बात बढ़ गई तो मनोज कुमार ने जहर निगल लिया। इसके बाद मां और पिता ने भी।

तीनों जीएमसी कठुआ में भर्ती हैं। जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है। तीनों अभी बयान देने की हालत में नहीं है। बयान मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीएमसी पुलिस चौकी की ओर से इसके बारे जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833