deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

ड्राइवर हों या पैदल यात्री, हर किसी को पता होने चाहिए 20 जरूरी ट्रैफिक साइन, आज ही कर लें याद

LHC0088 2025-12-5 16:09:49 views 497

  

20 जरूरी ट्रैफिक साइन जो हर किसी को मालूम होने चाहिए (Image Source: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सड़क पर चलते हुए अक्सर हम रंग-बिरंगे बोर्ड और अलग-अलग आकार के संकेत देखते हैं। बता दें, ये साइन आपकी सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अगर इन संकेतों को सही तरह समझा जाए, तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है और ट्रैफिक भी आसानी से आगे बढ़ता है। इस आर्टिकल में हम उन प्रमुख ट्रैफिक संकेतों को आसान भाषा में समझ रहे हैं, जो हर ड्राइवर, पैदल यात्री और साइकिल चालक को जरूर जानने चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सड़क पर काम चल रहा है (ROAD WORK)

  

यह संकेत बताता है कि आगे सड़क पर मरम्मत या निर्माण कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र से गुजरते समय गति धीमी रखना और सावधानी से आगे बढ़ना जरूरी होता है।
आगे सड़क बाईं ओर मुड़ रही है (BEND TO LEFT)

  

यह चेतावनी देता है कि आगे सड़क बाईं ओर मुड़ती है। अचानक मोड़ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए ड्राइवर को पहले से सतर्क किया जाता है।
फिसलन भरी सड़क (SLIPPERY ROAD)

  

अगर सड़क गीली, कच्ची या फिसलन वाली है, तो यह संकेत लगाया जाता है। यहां धीरे ब्रेक लगाना और वाहन नियंत्रित रखते हुए आगे बढ़ना जरूरी है।
बच्चों का मार्ग (CHILDREN CROSSING)

  

स्कूल या खेल के मैदान के पास यह संकेत दिखाई देता है। ड्राइवर को गति कम कर देनी चाहिए क्योंकि बच्चे अचानक सड़क पर आ सकते हैं।
आगे ट्रैफिक सिग्नल है (TRAFFIC SIGNAL AHEAD)

  

यह बताता है कि कुछ दूरी पर सिग्नल आने वाला है। ड्राइवर को पहले से धीमा होने और ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
ओवरटेक न करें (NO OVERTAKING)

  

इस संकेत का मतलब है कि यहां पर किसी भी वाहन को ओवरटेक करना सख्त मना है। यह आमतौर पर संकरी या जोखिम वाली सड़क पर लगाया जाता है।
अधिकतम गति 30 (30 MAXIMUM SPEED)

  

यह गति सीमा का संकेत है जो बताता है कि यहां वाहन 30 की स्पीड से ज्यादा नहीं चलना चाहिए।
प्रवेश वर्जित (NO ENTRY)

  

इस संकेत का मतलब है कि इस सड़क या लेन में प्रवेश बिल्कुल प्रतिबंधित है। आमतौर पर यह वन-वे मार्ग के उल्टी दिशा में लगाया जाता है।
पार्किंग मना है (NO PARKING)

  

यह संकेत बताता है कि यहां वाहन खड़ा करना अनुमति नहीं है।
यू-टर्न नहीं ले सकते (NO U-TURN)

  

इसका मतलब है कि यहां वाहन को वापस मोड़ने की अनुमति नहीं है। यह ट्रैफिक को सुव्यवस्थित रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
आगे बाएं मुड़ें (TURN LEFT AHEAD)

  

यह निर्देश देता है कि आगे आपको बाईं दिशा में ही मुड़ना है।
आगे राउंडअबाउट है (ROUNDABOUT)

  

यह संकेत बताता है कि आगे गोल चक्कर आने वाला है। ड्राइवर को धीमी गति से प्रवेश करना चाहिए और दाएं से आने वाले वाहन को रास्ता देना चाहिए।
सीधे आगे जाएं (AHEAD ONLY)

  

इस संकेत का मतलब है कि वाहन केवल आगे ही बढ़ सकता है, किसी ओर मुड़ना अनुमति नहीं है।
सिर्फ साइकिल चालकों के लिए (CYCLISTS ONLY)

  

यह रास्ता सिर्फ साइकिल चलाने वालों के लिए निर्धारित होता है। अन्य वाहनों का प्रवेश यहां वर्जित है।
सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए (PEDESTRIANS ONLY)

  

यह क्षेत्र केवल पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित होता है। यहां वाहनों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।
आगे दो लेन मिल रही हैं (MERGE AHEAD)

  

यह चेतावनी देता है कि सामने दो रास्ते मिलकर एक होने वाले हैं। ऐसे में, सावधानी से गाड़ी को नियंत्रित रखना आवश्यक है।
पैदल पार पथ (PEDESTRIAN CROSSING)

  

यह संकेत बताता है कि आगे पैदल यात्री सड़क पार करते हैं। ड्राइवर को रुकने के लिए तैयार रहना चाहिए।
हिरणों का मार्ग (DEER CROSSING)

  

जंगल क्षेत्रों में लगाया जाने वाला यह चिन्ह संकेत देता है कि जानवर सड़क पार कर सकते हैं। सतर्क होकर धीमे चलना चाहिए।
दो-तरफा ट्रैफिक (TWO-WAY TRAFFIC)

  

यह बोर्ड बताता है कि आगे से सिंगल रोड पर दोनों दिशाओं से वाहन आते-जाते मिलेंगे, इसलिए अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है।
नीचे की ओर ढलान (HILL DOWNWARDS)

  

यह संकेत बताता है कि आगे तेज ढलान है, इसलिए ब्रेक और गति पर नियंत्रण का ध्यान रखना जरूरी है।

ये छोटी-छोटी जानकारी हमें बड़े हादसों से बचा सकती है। अगर हर व्यक्ति इन संकेतों को समझकर सड़क पर जिम्मेदारी से चले, तो दुर्घटनाएं काफी हद तक कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर और ओवरब्रिज को लेकर आप भी रहते हैं कन्फ्यूज, तो आसान भाषा में यहां समझिए दोनों का अंतर

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे पड़ा Connaught Place का नाम? 90% दिल्ली वालों को भी नहीं पता होगी वजह
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
130122
Random