हिमाचल में आज स्नोफॉल की चेतावनी (फाइल फोटो)
जागरण टीम, शिमला/मनाली। प्रदेश में वीरवार को ऊंचाई वाले स्थानों व शिमला में बादल छाए लेकिन बिना बरसे लौट गए। मौसम विभाग ने पांच और सात दिसंबर को लाहुल स्पीति, चंबा और कुल्लू में कुछ स्थानों पर हल्के हिमपात व वर्षा की संभावना जताई है। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 व मंडी में 150 मीटर रही। आगामी दो दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के प्रमुख 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
लाहुल स्पीति रहा सबसे ठंडा
ठंड के तेवर प्रदेश में लगातार कड़े हो रहे हैं और न्यूनतम तापमान में एक से 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे ठंडे चल रहे क्षेत्र लाहुल स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बाद -7.4, कुकुमेसरी में -4, समधो में -3.9, कल्पा में -0.6 डिग्री दर्ज किया गया। बादल और धूप के बीच अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है।
पर्यटकों को भी हो रही परेशानी
कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सोलन में 23 और ऊना में 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मनाली में वीरवार को ज्यादा पर्यटक वाहन पहुंचने से पर्यटकों सहित सहित स्थानीय लोगों को जाम में परेशान होना पड़ा। प्रशासन ने वीरवार को फोर व्हील ड्राइव वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति दी। पर्यटकों को 10 दिसंबर तक ही दर्रे में भेजने की अनुमति है। वीरवार को मनाली-लेह व दारचा-जांस्कर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। |