search
 Forgot password?
 Register now
search

पीएम मोदी ने पुतिन को गिफ्ट की रूसी भाषा में लिखी गीता, गर्मजोशी से स्वागत पर क्रेमलिन ने क्या कहा?

LHC0088 2025-12-5 12:38:08 views 296
  

मोदी ने पुतिन को भेंट की भगवद गीता: सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा। (फोटो- एक्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। गुरुवार को वह अपने विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

गुरुवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को भगवद गीता का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा उन्होंने रूसी भाषा में गीता की प्रति प्रदान की। आगे लिखा कि गीता के उपदेश दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारत के गर्मजोशी के स्वागत पर क्रेमेलिन की प्रतिक्रिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। भारत में पीएम मोदी के अगवानी को लेकर क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि पीएम का विमान के पास जाकर रूस के राष्ट्रपति से मिलने का फैसला अप्रत्याशित था। रूसी अधिकारियों को इसकी सूचना पहले नहीं दी गई थी।

  


Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin. The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025

यूक्रेन से युद्ध के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर पुतिन

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन साल 2022 में यूक्रेन के साथ शुरू हुए जंग के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने पुतिन के स्वागत के बाद एक्स पर लिखा कि अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं दोनों देशों के बीच होने वाली बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती हमेशा खरी उतरी है, जिससे दोनों देशों को लाभ हुआ है।
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आज होगा

बात दें कि भारत और रूस के बीच 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन आज होने जा रहा है। दोनों देशों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। आज रूसी राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत मिलेगा, इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे।  

यह भी पढ़ें- Putin India Visit LIVE Updates: राष्ट्रपति से मुलाकात और कई डील पर होंगे साइन... ये रहा पुतिन का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- आज दिल्ली की कई सड़कों से गुजरने पर रहेगी पाबंदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152823

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com