गोरखपुर एयरपोर्ट। जागरण
जागरण संवाददाता, गाेरखपुर। एयरपोर्ट पर गुरुवार का दिन यात्रियों के लिए तनावपूर्ण रहा। इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट अंतिम समय में रद कर दी गई, जबकि अन्य रूट की इंडिगो और स्पाइसजेट की कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। सुबह से शाम तक बदलते समय, अस्पष्ट सूचना की वजह से एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सुबह की पहली उड़ान से ही देरी का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की 11:40 बजे निर्धारित फ्लाइट 12 बजकर 10 मिनट पर उतरी। हालांकि यह देरी मामूली थी, लेकिन इसके तुरंत बाद आने वाली उड़ानों का शेड्यूल क्रमशः बिगड़ता चला गया।
दोपहर 1:25 बजे हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगभग ढाई घंटे लेट होकर 3:50 बजे पहुंची।अपराह्न 3:30 बजे कोलकाता से आने वाली उड़ान को गोरखपुर पहुंचने में भी लगभग ढाई घंटे की देरी हुई और यह शाम 6 बजे उतरी। बेंगलुरु से 5:40 बजे निर्धारित इंडिगो की फ्लाइट भी समय पर नहीं आई और 6:15 बजे पहुंच सकी। हर उड़ान के साथ देरी का अंतर बढ़ता गया और एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ और बेचैनी स्पष्ट दिखाई देने लगी।
यात्रियों को न तो डेपार्चर का निश्चित समय मिल रहा था और न ही एयरलाइन की ओर से कोई ठोस अपडेट।स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट भी 6:15 के बजाय सात बजे पहुंची। शाम चार बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की दूसरी उड़ान भी तय समय पर नहीं पहुंच सकी थी, और यात्रियों की चिंता लगातार बढ़ती रही। एयरलाइन की ओर से देरी का कारण केवल ‘आपरेशनल इश्यू’ बताया जाता रहा, जिससे नाराजगी और बढ़ी।
यह भी पढ़ें- सप्तक्रांति की पेंट्रीकार में विजिलेंस का छापा, अवैध रूप से बैठे 21 लोगों को पकड़ा
140 यात्रियों को जाना था मुंबई :
इंडिगो का विमान अपराह्न 3:15 बजे मुंबई से गोरखपुर पहुंचता है। गुरुवार को इसके गोरखपुर आने समय सुबह से ही बार-बार बदल रहा था। उड़ान रद होने से गोरखपुर से मुंबई जाने वाले लगभग 140 यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इनमें से करीब 20 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया, जबकि शेष यात्रियों ने मजबूरी में अगले दिन की टिकटें कराईं। रद्दीकरण की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर गुस्से और निराशा का माहौल बन गया।
यात्रियों को समझाने में जुटे रहे अधिकारी:
इंडिगो एयरलाइन के अधिकारी सुबह से शाम तक यात्रियों को समझाने की कोशिश में जुटे रहे।जिन यात्रियों की फ्लाइटें लेट थीं, उन्हें नाश्ता उपलब्ध कराया गया, लेकिन यात्रियों का कहना था कि इससे ज्यादा जरूरी स्पष्ट जानकारी थी, जो समय पर नहीं मिली।दिल्ली की फ्लाइट रात 8:30 बजे तक नहीं गोरखपुर नहीं पहुंची थी।इससे जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर भोजन उपलब्ध कराया गया।
परचालन संबंधी समस्या की वजह से इंडिगो की एक फ्लाइट के रद और कई लेट हुई हैं।एयरलाइंस को निर्देशित किया है कि वे यात्रियों को समय से सूचना देने के साथ हीआवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य रखने के लिए हमारी टीम लगातार मानिटरिंग कर रही है। -
-संजय कुमार, निदेशक, गोरखपुर एयरपोर्ट |