search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand Weather: रांची, गुमला... झारखंड के 10 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, गिरेगा तापमान; IMD का येलो अलर्ट

LHC0088 2025-12-5 12:07:12 views 615
  

झारखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। Aaj K Mausam: बुधवार को खूंटी में हुई हल्की वर्षा के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। राजधानी रांची के आसपास कोहरा या धुंध का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बताया गया कि राज्य में अगले तीन दिनों यानी 5, 6 और 7 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जिसके बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद अगले दो दिनों यानी 8 और 9 दिसंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। ठंड में उतार चढ़ाव का दौर अगले एक सप्ताह तक चलता रहेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 5 और 6 दिसंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें-

झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152790

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com