search

UP Weather Today: चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, अभी और गिरेगा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

deltin33 2025-12-5 12:07:08 views 1260
  

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। जागरण  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से हो रही बढ़ोतरी थम गई है। फिर से ठंडी एवं शुष्क पछुआ, उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ सुबह (भोर) के समय धुंध व कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह प्रदेश के समस्त कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर कर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कानपुर नगर में प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में ही 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक घटकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Weather Update: तीखी धूप में पसीना, शाम होते ही बढ़ रही गलन, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 26.6, बहराइच में 26.4 व वाराणसी में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477838