search

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में लुढ़केगा पारा, अब बढ़ेगी ठंड; कोहरे से रहें सावधान

Chikheang 2025-12-5 12:07:06 views 1251
  

बिहार में बढ़ेगी ठंड। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। Aaj Ka Mausam: पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि, शेष स्थानों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण शाम से ठंड में वृद्धि की संभावना है।

दक्षिण भागों की तुलना में उत्तरी भागों के अधिकतर जिलों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के कोहरे छाए रहने की संभावना है।

24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार है। सुबह की तुलना में शाम में ठंड का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है।

गुरुवार को पांच सौ मीटर के साथ सबसे कम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरा छाए रहने के बाद दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

मोतिहारी व वाल्मीकि नगर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168960