search

शादी में रसगुल्ले पर जंग: गया में जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां, FIR दर्ज

LHC0088 2025-12-4 18:39:32 views 813
  

शादी में रसगुल्ले पर जंग



जागरण संवाददाता, गयाजी। बोधगया के निजी होटल में शादी समारोह का आयोजन पिछले 29 नवंबर को की गई थी। इस दौरान दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। होटल में दुल्हन पक्ष को ठहराया गया था। जहां हथियार गांव से दूल्हा बारात लेकर होटल पहुंचा था। जहां शादी समारोह होना था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शादी समारोह में मिठाई कम जाने के कारण दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल काटा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि खाना खाने का स्टॉल लगा सभी लोग खाना ले रहे है। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसे जो हाथ लगा उससे पिटाई करनी शुरू कर।
रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट

इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। दोनों पक्ष के परिजन स्थिति को संभालने में जुटे थे। समारोह में जयमाला से लेकर कई रस्में पूरी हो चुकी थी। सिर्फ मंडप में शादी के लिए बैठना था।तभी यह कोहराम मची है। सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आई है।

दुल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट की गई। लेकिन दुल्हन पक्ष के द्वारा बोधगया थाना में दहेज की मांग करने का झूठा मुकदमा किया है। मुकदमे के बावजूद दुल्हा पक्ष के लोगों के द्वारा दुल्हन पक्ष के परिजनों को शादी करने के लिए मनाते रहे लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग तैयार नहीं है।
दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज

दुल्हा की मां मुन्नी देवी ने बताई कि मारपीट के दौरान दोनों के पक्ष के लोग आपस समझौता कर हीं रहे थे कि दुल्हन पक्ष के लोगो ने शादी में दुल्हन को देने वाले जो गहना जेवर लेकर आई थी। उसे लेकर दुल्हन के साथ चली गई।

यहां तक कि शादी समारोह के लिए होटल की बुकिंग भी दुल्हा पक्ष के द्वारा कराई गई थी। बताती है कि वह शादी कराने को राजी लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग अड़े है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833