deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

मंदिरों के शहर जम्मू की 4.22 करोड़ से निखरेगी खूबसूरती, जानिए क्या होने जा रहा बड़ा बदलाव

LHC0088 2025-12-4 18:07:56 views 537

  

सड़कों को सुधारा जाएगा और नई लाइटिंग लगाई जाएगी, जिससे शहर और भी आकर्षक लगेगा।



जागरण संवाददाता, जम्मू। JammuNews: मंदिरों के शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए और वर्टिकल गार्डन बनने जा रहे हैं। एसएमजीएस अस्पताल, सिविल सचिवालय, बिक्रम चौक मार्ग और रिहाड़ी क्षेत्र में इनका निर्माण होगा। इसके लिए 4.22 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन वर्टिकल गार्डन के बनने से जहां सिविल सचिवालय क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी, वहीं एसएमजीएस अस्पताल मार्ग की दीवारें भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। बिक्रम चौक से महिला कालेज गांधीनगर तक दीवारों व पिलर पर इन्हें बनाया जाएगा।

रिहाड़ी क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर वर्टिकल गार्डन क्षेत्र की शोभा बढ़ाएंगे। अगले कुछ महीनों में इसके काम को पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी और निगम आयुक्त डा. देवांश यादव ने इन कार्यों का शुभारंभ किया।

इनके बनने से यह क्षेत्र काफी आकर्षक बन जाएंगे और साफ-सफाई की दृष्टि से भी सुधार होगा। इस मौके पर निगम के उपायुक्त नार्थ संजय बडयाल, ज्वाइंट कमिश्नर वर्क्स फिरदौस अहमद काजी, एक्सईएन प्रोजेक्ट लोकेश गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
वर्टिकल गार्डन बढ़ा रहा शोभा

बीसी रोड में फ्लाईओवर के खंभों पर वर्टिकल गार्ड गार्डन बनाए गए हैं। शाम ढलते ही इनमें जलती रंगबिरंगी लाइटें और कुछ स्थानों पर बनाए गए फव्वारे इस मार्ग की शोभा बढ़ाते हैं। शहर में सड़क किनारों, फुटपाथों व खाली जगहों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जम्मू नगर निगम ने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के साथ एमओयू किया था।

भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हुए इस समझौते के तहत स्कूल आफ आर्केटेक्चर एंड लैंडस्केप डिजाइन के सदस्यों ने जम्मू शहर के विभिन्न स्थानों में लैंडस्केपिंग पर काम किया। वर्टिकल गार्डन के बीच फव्वारे व लाइटिंग भी लगाई गई है जिससे रात के समय गार्डन का नजारा मनमोहक बन जाता है।  


ऐसे शानदार वर्टिकल गार्डन बनाने से जम्मू शहर की सुंदरता और वातावरण की गुणवत्ता को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। बीसी रोड, बख्शी नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के गार्डन लोगों को आकर्षित करने में सफल रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को बढ़ाते हुए सिविल सचिवालय, एसएमजीएस अस्पताल, विक्रम चौक मार्ग पर वर्टिकल गार्डन बनाने जा रहे हैं। -युद्धवीर सेठी, विधायक, जम्मू पूर्व

इन गार्डन के लंबे समय तक रखरखाव, पेड़-पौधे लगाने और सिंचाई के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि वे पूरे साल देखने में अच्छे रहें। पहले बने वर्टिकल गार्डन शहर की खूबसूरती को और चमकाने में सफल रहे हैं। अब और चार स्थानों पर वर्टिकल गार्डन बनाने को मंजूरी देने के साथ काम शुरू किया गया है। जम्मू बदल रहा है। -डा. देवांश यादव, आयुक्त, जम्मू नगर निगम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
129610
Random