search

रांची के दर्शन जालान का फिल्म इंडस्ट्री में चला सिक्का, 11 अक्तूबर को फिल्मफेयर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Chikheang 2025-10-5 21:06:37 views 1038
  रांची के दर्शन जालान को मिलेगा फिल्म फेयर अवार्ड





जागरण संवाददाता, रांची। रांची के दर्शन जालान 11 अक्टूबर को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। 11 को अहमदाबाद में 70 वें फिल्म फेयर अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है।

दर्शन को फिल्म लापता लेडीज के बेस्ट कास्ट्यूम के लिए अवार्ड दिया जा रहा है। माता-पिता उषा जालान व रामप्रसाद जालान है। दर्शन 1996 से मुंबई में हैं। मां उषा ने बताया कि दर्शन का जन्म सात अप्रैल 1978 को रांची में हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


नौकरी में नहीं लगा मन, फिल्मों में बनाया करियर

इसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। 1996 में मुंबई चले गए और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की।

दर्शन ने बताया कि एक दो साल नौकरी की, लेकिन मन नहीं लगा और फिल्मों की ओर रुख किया। दर्शन ने बताया कि फिल्म फेयर के लिए दो बार नामिनेट हो चुके हैं और तीसरी बार सफलता मिली है।



बता दें कि दर्शन ने कहानी 2, आंखों देखी, दम लगा के हईशा, बत्ती गुल मीटर चालू, सुई धागा, रामप्रसाद की तेरहवीं, टायलेट: एक प्रेम कथा और मिर्जापुर में आदि फिल्मों के ड्रेस डिजाइन रहे हैं।2003 में मातृभूमि से कास्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

बालीवुड में कई प्रसिद्ध अभिनेताओं और फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया है, जिनमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, दीपा मेहता, रजत कपूर, आमिर खान, शाह रुख खान, सलमान खान, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, अक्षय कुमार, दिबाकर बनर्जी, विद्या बालन, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, शरत कटारिया और मनीष शर्मा शामिल हैं।


रांची से खरीदा गया ड्रेस

दर्शन ने बताया कि कहानी और परिवेश के अनुसार ही पहनावे पर ध्यान दिया जाता है। लापता लेडीज में हमने अधिकांश कपड़े रांची से ही मंगाए। पुराने स्वेटर, गर्म कपड़े से लेकन अन्य पहनावे। चूंकि 90 के दशक की फिल्म थी तो कपड़े पर ध्यान देना पड़ता है।

पीरियड फिल्मों में परिवेश का बहुत महत्व होता है और पहनावे का भी। स्क्रीप्ट से ही तय होता है कि क्या-क्या जरूरत है। इसके बाद निर्देशक के साथ बैठक होती है और फिर तय होता है कि किस तरह के कपड़े होने चाहिए। फिल्मों में जीवंतता इसी से आती है।



बता दें कि लापता लेडिज 2024 में आई थी। किरण राव ने इसका निर्देशन किया था। कामेडी-ड्रामा फिल्म है, जो दो दुल्हनों की अदला-बदली की कहानी बताती है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता और रवि किशन ने अभिनय किया है।

एक मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। भारत की ओर से आस्कर 2025 के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के रूप में चुना गया था, लेकिन बाद में यह रेस से बाहर हो गई।



यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिम्स ने आधी आबादी को दी बड़ी राहत, फ्री में हो रही महिलाओं के कैंसर की जांच

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार चलाएगी बोकारो-गोड्डा इंजीनियरिंग कॉलेज, 630 स्थायी पदों पर जल्द होगी बहाली
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953