search

इंडिगो की सेवा में खामी! यात्रियों को सामान मिला न खाना, टिकट रिफंड के लिए भी धक्के, आज भी कई फ्लाइट कैंसिल

deltin33 2025-12-4 17:08:51 views 1245
  

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में यात्री।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। यदि आप इंडिगो की फ्लाइट में सफर की तैयारी कर रहे है तो पहले विचार कर लें। इंडिगो की सर्विस से परेशानी झेल चुक यात्रियों का कुछ यही कहना है।

यात्री जय अनुसार यहां कोई गारंटी नहीं कि आप अपने गंतव्य स्थान तक समय पर पहुंचेंगे। फ्लाइट कब रद हो जाए इसकी भी जानकारी नहीं। यही नहीं आपका सामान भी आपको समय पर मिल जाए उसकी भी गारंटी नहीं। इसलिए यात्री अपने सफर और सामान के खुद जिम्मेदार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

बुधवार की रात दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट इंडिगो ने रद कर दी। पंचकूला निवासी फ्लाइट पैसेंजर मोनिका के अनुसार उनकी चंडीगढ़ की कनेक्टिंग फ्लाइट 7 बजे रद कर दी गई थी, लेकिन रात 12 बजे तक इंडिगो स्टाफ उन्हें अपने सामान के लिए इधर-उधर भगाता रहा।  

न इंडिगो स्टाफ ने उन्हें खाना दिया न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की। देर रात 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर सुबह 6 बजे पंचकूला पहुंचे। इसी फ्लाइट से एक दर्जन से अधिक यात्रियों को सामान के लिए भागदौड़ करनी पड़ी।  

वीरवार दोपहर तक उन्हें रिफंड भी नहीं मिला। वहीं, तीन दिन पहले ही वाराणसी परिवार सहित गए चंडीगढ़ सेक्टर 48 निवासी मयंक मिश्रा भी इंडिगो की लापरवाही का शिकार हुए। उनका सामान उन्हें एक दिन बाद मिला।
बायकॉट इंडिगो कैंपेन की तैयारी

इंडिगो की लापरवाही का शिकार हुए यात्रियों ने अब अन्य लोगों को सावधान करने के लिए बायकॉट इंडिगो कैंपेन शुरू की है। यही नहीं उपभोक्ता आयोग में भी शिकायतें पहुंचनी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ इंडिगो ने चंडीगढ़ आने और यहां से जाने वाली कई फ्लाइट वीरवार को भी कैंसिल कर दी हं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477696