search

दुर्व्यवहार के विरोध में सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल, इलेक्टिव ओटी और ओपीडी सेवाएं ठप

cy520520 2025-12-4 07:36:21 views 1084
  

अपनी मांगों के समर्थन में सफदरजंग अस्पताल में प्रदर्शन करते हैं रेजीडेंट डॉक्टर।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के एनेस्थीसिया रेजीडेंट डॉक्टरों ने 28 नवंबर को सीनियर रेजीडेंट के साथ हुई घटना के विरोध में बुधवार से सभी इलेक्टिव ओटी और ओपीडी सेवाएं रोक दी हैं।

आरोप है कि कार्डियो थोरैसिक ऐंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के इंटेंसिव केयर यूनिट में एनेस्थीसिया विभाग के एक वरिष्ठ रेजीडेंट के साथ वरिष्ठ चिकित्सक विभागाध्यक्ष ने कथित मौखिक और शारीरिक दुर्व्यवहार किया। रेजीडेंट्स का आरोप है कि शिकायत दिए 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई माफी या ठोस कदम नहीं उठाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सहमति से पलटा प्रशासन

कई दौर की बैठकों में रेजीडेंट्स, आरडीए और प्रशासन के बीच यह सहमति बनी थी कि विभागाध्यक्ष घटना स्थल पर मौखिक माफी के साथ बिना शर्त लिखित माफीनामा भी प्रशासन को देंगे। इसके आधार पर निदेशक की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी होना था। लेकिन अगले ही दिन प्रशासन अपने रुख से पीछे हट गया और कहा कि किसी भी आधिकारिक पत्र में ‘माफी’ शब्द शामिल नहीं किया जाएगा।

इस निर्णय से नाराज रेजीडेंट्स ने सामूहिक रूप से इलेक्टिव सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी। आरडीए (रेजीडेंट्स डाक्टर एसोसिएशन) ने कहा कि पूरी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की है, क्योंकि वह सहमति पर कायम नहीं रहा। दो दिसंबर को निदेशक डा. संदीप बंसल के कार्यालय से आदेश जारी कर मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई।
कई संस्थानों का मिला समर्थन

निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए डा. मंजू गुप्ता को अस्थायी रूप से सीटीवीएस विभाग का कार्यवाहक विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फेडरेशन आफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर आरडीए समर्थन किया है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इससे पहले दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने भी आरडीए को अपना समर्थन दे चुकी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164254