search

भाजपा ने किताब के जरिये कांग्रेस को घेरा, राजनाथ सिंह के बयान का किया समर्थन; ये है पूरा मामला

deltin33 2025-12-4 06:37:08 views 1247
  

भाजपा ने किताब के जरिये कांग्रेस को घेरा (फोटो- एक्स)



पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाबरी मस्जिद के बारे में किए गए दावों को पुख्ता करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी की एक किताब का हवाला दिया। इसने कहा कि नेहरू ने यह भी कहा था कि दक्षिण भारत के कुछ मंदिरों की सुंदरता के बावजूद उन्हें उनसे \“घृणा\“ महसूस होती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, \“\“राजनाथ सिंह ने जो कहा उसका स्त्रोत \“इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल, डायरी ऑफ मणिबेन पटेल\“ है।\“\“

उन्होंने कहा कि किताब के पृष्ठ 24 पर लिखा है कि नेहरू ने भी बाबरी मस्जिद का सवाल उठाया था, लेकिन सरदार पटेल ने स्पष्ट कर दिया था कि सरकार मस्जिद बनवाने पर कोई पैसा खर्च नहीं कर सकती।

त्रिवेदी ने पुस्तक के कुछ अंश पढ़ते हुए कहा, \“\“उन्होंने (पटेल ने) नेहरू से कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रश्न बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस उद्देश्य के लिए ट्रस्ट बनाया गया है और लगभग 30 लाख रुपये एकत्र किए गए हैं।

पटेल ने नेहरू से कहा कि यह एक ट्रस्ट है जिसके अध्यक्ष जाम साहब हैं और मुंशी केवल एक सदस्य हैं, और इस उद्देश्य के लिए कोई सरकारी धन इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इससे नेहरू चुप हो गए।\“\“

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने मंगलवार को वडोदरा के पास साधली गांव में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित \“एकता मार्च\“ के दौरान कहा था कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद को सार्वजनिक धन से बनवाना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस योजना को सफल नहीं होने दिया।
विपक्षी दलों के नेताओं ने नेहरू पर राजनाथ की टिप्पणी की निंदा की

कई विपक्षी दलों के नेताओं ने नेहरू को लेकर राजनाथ की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने उन पर और सत्तारूढ़ भाजपा पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के दावे को \“\“झूठ\“\“ और \“\“वाट्सएप यूनिवर्सिटी की स्टोरी\“\“ करार दिया और कहा कि राजनाथ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए।

वायनाड से पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाना है जिन पर चर्चा की जरूरत है। आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव, तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद और एनसीपी (सपा) की फौजिया खान ने भी कहा कि राजनाथ सिंह को रक्षा मुद्दों पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477681