search

Rampur News: बरात में मारपीट के आरोपि‍यों समेत आठ का शांति भंग में चाला

deltin33 2025-12-4 03:37:50 views 1242
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आठ लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी सोमपाल तथा केमरी थाने के मनौना गांव निवासी सुनील कुमार को हिरासत में लिया गया। दोनों सोमवार को मुल्लाखेड़ा गांव में आई एक बारात में हुए झगड़े में शामिल थे, जिसमें कई लोगों को चोटें आई थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे मामले में नगर के मुहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी वसीम उर्फ भूरा, फैजान, मोहम्मद फरीद, रिजवान, सलीम व रहीस अहमद को गिरफ्तार किया गया। ये लोग नगर क्षेत्र में ही ई-रिक्शा के किराये को लेकर मारपीट कर रहे थे। इन सभी आठ लोगों के विरुद्ध उप निरीक्षक योगेश कुमार सिंह व उप निरीक्षक महेश चंद्र द्वारा शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।


पुलिस की पहल से बचा परिवार, खत्म कराया विवाद


  

संवाद सूत्र, शाहबाद: पुलिस की पहल से एक परिवार टूटने से बच गया। एक दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण मामला गंभीर होता जा रहा था। दंपती की एक छोटी बच्ची भी है। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक कंचन धामा और महिला आरक्षी ज्योति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई। दोनों को समझाया और साथ बैठाकर बातचीत कराई। उनके काफी प्रयास के बाद दंपती के बीच चल रहे मतभेद दूर हो गए। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई और चले गए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477675