search

बदमाशों ने पैरी को नजदीक से मारी थी सात गोलियां, चार आर-पार और तीन शरीर के अंदर धंसी

LHC0088 2025-12-4 01:10:18 views 1013
  

पैरी के अंतिम संस्कार के समय पैरी की पत्नी, माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में हुए शूटआउट में बदमाशों ने सेक्टर-33 निवासी 32 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को नजदीक से गोलियां मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि चार आर-पार निकल चुकी थीं और तीन शरीर के अंदर धंसी हुई मिलीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक गोली दिल को भेदती हुई रीढ़ की हड्डी में जा फंसी थी। रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली को निकालने के लिए डाॅक्टरों को कई बार एक्स-रे कराना पड़ा। इसके बाद सावधानी के साथ हड्डी को काटकर गोली बाहर निकाली गई। लेफ्ट साइड की कई रिब्स टूट चुकी थीं।  
पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार, एएसआई भाई ने दी मुखाग्नि

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह पैरी का सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट में पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। उसके बड़े भाई, पंजाब पुलिस में तैनात एएसआई हैरी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरे इलाके में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। वर्दीधारी जवानों के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात थे।

पुलिस ने पूरे अंतिम संस्कार की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी की, ताकि शामिल होने वाले लोगों की पहचान की जा सके और किसी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पैरी की पत्नी, माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता सुरिंदर पाल सदमे के कारण बेहद गुमसुम दिखे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166670