search

Chhattisgarh Encounter: बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 12 माओवादी ढेर; 3 जवान शहीद

Chikheang 2025-12-4 00:39:15 views 1248
  

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। वहीं तीन जवान भी शहीद हो गए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार, मुठभेड़ पिछले करीब दो घंटे से चल रही है। अब तक 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि तीन जवानों के बलिदान होने की सूचना है।

यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका है। सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है।

अधिकारियों के अनुसार, ढेर हुए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168824