search

सात फेरे नहीं, सात झूठ... बिहार में एक पुलिस अफसर ने तीन साल तक रिश्ते को बनाया मजाक

cy520520 2025-12-4 00:39:14 views 799
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय ( समस्तीपुर) ।बिहार में शादी के सात फेरे नहीं, सात झूठ के सहारे भरोसे और रिश्ते को निभाने की कहानी… प्रेम, विवाह और सम्मान का सपना दिखाकर एक पुलिस अफसर ने वर्दी की आड़ में भरोसे को रौंद डाला। आरोप है कि तीन साल तक चला यह रिश्ता अब सवालों के घेरे में है, जहां प्यार की जगह छल और सच की जगह झूठ ने ठिकाना बना लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक महिला का गंभीर आरोप

दलसिंहसराय उपकारा के सहायक कारा अधीक्षक आदित्य कुमार पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला, जो दो बच्चों की मां है, ने कहा है कि आदित्य कुमार ने गया में सेंटर कारा में उनसे झूठी शादी कर तीन वर्षों तक यौन शोषण किया। महिला की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गया कोर्ट में हुई आदित्य कुमार मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी मुलाकात आदित्य कुमार से गया कोर्ट में हुई, जहां वह तलाक की प्रक्रिया में थीं। वर्ष 2022 के बीच बातचीत और दोस्ती हुई। आदित्य कुमार ने महिला के परिवार और बच्चों से भी मुलाकात की, यहां तक कि बच्चों के साथ फोटो भी लिए।
इसके बाद एक दिन महिला के घर के मंदिर में झूठी शादी की गई। इसके बाद महिला गया स्थित सहायक कारा अधीक्षक के सरकारी आवास में रहने लगी। कुछ समय बाद आदित्य कुमार की पोस्टिंग दलसिंहसराय हुई, तब महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

दिवाली के समय आदित्य कुमार के कहने पर महिला दलसिंहसराय के सरकारी आवास पर आकर रहने लगी। छठ पूजा के दौरान आदित्य अपने घर गए और महिला अपने मायके।

20 नवंबर को महिला बच्चों के साथ दलसिंहसराय लौट आई और साथ रहने लगी लेकिन 30 नवंबर को आदित्य कुमार की एक अन्य लड़की से चैट करने की जानकारी महिला को मिली, तो उसने इसका विरोध किया तो आदित्य ने महिला से मारपीट की।

दूसरे दिन सुबह आदित्य कुमार ने अपने माता-पिता को बुलाकर महिला के साथ मारपीट की और घर से बाहर जाने को मजबूर किया। महिला ने मामले की सूचना डायल 112 को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी ओर, सहायक कारा अधीक्षक आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने आरोप लगाया है कि महिला ने रुपये की ठगी के मकसद से उनके बेटे को फंसाया है। उन्होंने महिला के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले की जांच तेज करने की मांग जोर पकड़ रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164284