search

गाजियाबाद में शादी से इनकार का विरोध करने पर महिला की हत्या, वारदात से पहले दोनों ने होटल में पी थी शराब

Chikheang 2026-1-12 23:57:14 views 765
  

थाना सिहानी गेट पुलिस की गिरफ्त में महिला की हत्या का आरोपित प्रवीण। सौ. पुलिस



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रविवार को होटल में महिला आरती की हत्या मामले में पुलिस ने उसके ठहरे युवक प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पटेल मार्ग के पास स्थित रायल किंग होटल में शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों ठहरने आए थे। रात करीब 12 बजे महिला ने शादी के लिए कहा था, लेकिन युवक ने मना कर दिया।

इससे नाराज होकर महिला ने प्रवीण को थप्पड़ मार दिया और चेहरे पर नोंच दिया। इसके बाद दोनों में खूब मारपीट हुई थी। मारपीट में ही महिला की मौत हो गई। आरोपित नशे में होने की वजह से आरती के अचेत होने पर होटल के कमरे में ही उसके पास सो गया। सुबह करीब सात बजे महिला होश में नहीं आई तब उसने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि उसके साथ आई महिला अचेत है।

  
क्या है पूरा मामला?

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय के मुताबिक आरती की शादी रोहित कुमार निवासी कोटगांव से हुई थी। रोहित और आरती के दो बेटे भी हैं। दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते रोहित की मौत हो गई थी। उसके बाद से आरती को नशे की लत लग गई। जिसके चलते रोहित के स्वजन ने महिला को घर से निकाल दिया था।
दोनों होटल में पी थी शराब

आरती का खर्च सफाईकर्मी प्रवीण ही चलाता था। 10 जनवरी की शाम को दोनों होटल में पहुंचे और शराब पी। आरती ने प्रवीण से शादी करने का दबाव बनाया। शादीशुदा प्रवीण ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट हुइ। प्रवीण ने लात-घूसों और कोहनी से कई वार आरती पर किए। जिससे वह अचेत हो गई।

आरोपित ने इसके बाद शराब पी और महिला के पास ही सो गया। सुबह युवक ने आरती को जगाना चाहा तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद आरोपित ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके साथ आई महिला अचेत है। एसीपी का कहना है कि महिला का शव मिलने पर स्वजन ने पंचायतनामा भरने से भी मना कर दिया था। पुलिस के समझाने पर स्वजन तैयार हुए। उसके बच्चे अपने चाचा के पास रहते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168522