search

अब दिल्‍ली जाना होगा आसान; बिहार के प्रमुख शहरों से नियम‍ित चलेंगी बसें, पटना समेत इन जगहों से होगा परिचालन

deltin33 2025-12-4 00:09:39 views 1243
  

दिल्‍ली के ल‍िए चलेंगी नि‍यमित बस। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



कुमार रजत, पटना। Bihar to Delhi Bus: राज्य के लोगों के लिए अब दिल्ली जाना और आसान होगा। पटना समेत राज्य के एक दर्जन प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए नियमित बसें चलाने की तैयारी है।

इसको लेकर बिहार और दिल्ली के बीच पारस्परिक परिवहन समझौता पर विचार किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने इससे जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया है।
नई दिल्‍ली और कश्‍मीरी गेट जाएंगी बसें

परिवहन विभाग के अनुसार, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, गया, किशनगंज, नवादा, पूर्वी चंपारण, अररिया, बिहारशरीफ और मधुबनी से नई दिल्ली और दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए बसें चलाए जाने का प्रस्ताव है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह बसें बिहार और उत्तरप्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरेंगी। इनमें बिहार से आरा, बक्सर, छपरा, सिवान, गोपालगंज, दानापुर, पाली, दाउदनगर, औरंगाबाद, बोधगया, हिसुआ, वजीरगंज, डोभी, शेरघाटी, सासाराम, नालंदा जैसे शहर शामिल हैं।

वहीं बिहार से दिल्ली के रास्ते बसें उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज, देवरिया, चंदौली, अलीगढ़, कानपुर जैसी शहरों से भी होकर गुजरेंगी जिससे यूपी के शहरों तक भी बिहार के शहरों का संपर्क और बढ़ेगा।
इन शहरों से चलेंगी बसें

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, गया, किशनगंज, नवादा, पूर्वी चंपारण, अररिया, बिहारशरीफ, मधुबनी।
12 दिसंबर तक मांगा सुझाव और आपत्ति

परिवहन विभाग ने बिहार-दिल्ली के बीच प्रस्तावित समझौते के प्रारूप के साथ मार्गों की सूची बुधवार को विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है।

इसके साथ ही प्रस्तावित समझौते पर वाहन स्वामियों की लिखित सुझाव और आपत्ति भी लिखित में मांगी गई है। इसके लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की गई है। इसके बाद प्राप्त आपत्ति-सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

बिहार से दिल्‍ली जाना लोगों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ट्रेनों में टिकट समय पर नहीं म‍िलता। ऐसे में यदि नियमित रूप से बसें चलेंगी तो काफी सहुलियत होगी। वर्तमान में बसें चलती हैं लेकिन वे गिनती की हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477684