search

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में मार्च निकालकर रुसी राष्‍ट्रपत‍ि पुतिन के आने का किया स्वागत

Chikheang 2025-12-3 22:08:36 views 1246
  

मोदी और पुतिन के पोस्टर के साथ निकला मार्च सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक गया।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आने का शोर है तो दूसरी ओर पीएम के संसदीय क्षेत्र में पुतिन के आने का स्वागत विशाल भारत संस्थान द्वारा ‘भारत-रूस मैत्री मार्च’ निकालकर किया गया। मोदी और पुतिन के पोस्टर के साथ निकला मार्च सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत रूस सम्बन्ध जिन्दाबाद, भारत रूस की दोस्ती, दुनिया के लिए जरूरी जैसे नारे लगाए जा रहे थे। पुतिन के आने की खुशी उसी तरह मनाई जा रही थी, जैसे किसी मेहमान के आने पर मनाया जाता है। पुतिन के तस्वीर की आरती उतारी, ढोल नगाड़े बजाए। मोदी पुतिन की जोड़ी दुनियां को शांति दिलाए ऐसी कामना के साथ मार्च निकाला गया।

इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि भारत और रूस स्वाभाविक मित्र हैं। दोनों एक दूसरे के दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। मोदी और पुतिन वैश्विक नेता हैं जो अन्य देशों के लोकतंत्र, सीमाओं और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। रूस और भारत मिलकर ही दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाएंगे।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इस समय भारत आना वैश्विक परिवर्तन का संकेत है। समस्त भारतीयों की ओर से हम उनका स्वागत करते हैं। मोदी और पुतिन मिलकर दुनियां में नया इतिहास रचेंगे। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि भारत और रूस के सम्बन्ध मजबूत होने से सबसे ज्यादा फायदा देश के युवाओं को होगा क्योंकि रूस की तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा हमारे देश के युवाओं को आगे बड़ाने का काम करेगी और देश को सशक्त बनाएगी।

विशाल भारत संस्थान की डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत रूस मैत्री सम्बन्ध मजबूत हो और विश्व में शांति स्थापना की पहल हो।इस अवसर पर सत्यम राय, ओम प्रकाश पटेल, सूरज राजभर, अनीश, चंदन, गुलाब चन्द, रमता, शिमला, ज्योति, मैना देवी, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, शिखा, राधा, संजू, राजकुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768