search

ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 102 किलो गांजा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-16 05:26:48 views 494
  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर कब्जे 102.4 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपए कीमत होने का दवा है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से गांजा ले जा रही एक्सेंट कार सीज की है। गिरोह पैडलर्स के माध्यम से कालेज, विश्वविद्यालय, फैक्ट्री एरिया में पुड़िया बनवा कर बिक्री कराते थे। पुलिस स्थानीय तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी की तैयारी में है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को एक्सपोमार्ट के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान रिंकू यादव निवासी लहरा मऊवन, कोतवाली व जनपद मैनपुरी, संजीव साहू निवासी लालपुल चौराहा, कोतवाली कचहरी जनपद बदायुं और अभिषेक कुमार निवासी सफापुर, थाना नयागांव, जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई।

वह वर्तमान में नोएडा के मामूरा में रहता था। गिरोह ओडिशा से तस्करी कर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपित ओडिशा से ट्रक किराये पर लेकर गांजा लाते थे। पुलिस व सीसीटीवी से बचने के लिए ग्रामीण रास्तों से आवाजाही करते थे। ट्रक से उतारने के बाद गांजा किराये के मकानों में छिपाकर, बाद में टैक्सी कारों के जरिए एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्र में तस्करी करते थे।

ओडिशा से 4 से 5 हजार रुपए प्रति किलो में गांजा खरीद कर एनसीआर में 15 से 20 हजार रुपए प्रति किलो बेचते थे। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। विभिन्न शहरों में किराये पर कमरे लेकर नेटवर्क फैला रखा है। आरोपित रिंकू यादव के खिलाफ पहले से ही थाना फेस-3 और थाना एक्सप्रेसवे में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।

संजीव साहू पर सेक्टर-63 कोतवाली में और अभिषेक कुमार के खिलाफ थाना फेस-3 में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। फिलहाल तीनों के आपराधिक नेटवर्क, सप्लायरों और खरीदारों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। खेप एनसीआर में के कई क्षेत्र में सप्लाई की तैयारी थी, उससे पहले ही तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अन्य आरोपितों की जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि आरोपित पैडलर्स के माध्यम से कालेज, यूनिवर्सिटी के आसपास के छात्रों को पुड़िया बनवा कर बिक्री कराते थे। आरोपितों से पुलिस को गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों बारे में भी जानकारी मिली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166534