deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दिल्ली MCD की बदल गई तस्वीर, BJP को AAP से 10 फीसदी ज्यादा मिला जनता का प्यार; एक क्लिक में पढ़ें 12 सीटों का हाल

LHC0088 2025-12-3 20:38:05 views 477

  

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में भाजपा ने आप से करीब 10 फीसदी ज्यादा वोट हासिल किए हैं। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi MCD upchunav Result 2025 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी, MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 दिसंबर) को आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) को इस उपचुनाव में झटका लगा है। 12 में से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया जबकि, आम आदमी पार्टी के खाते में तीन सीटें ही आई हैं। कांग्रेस और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक को एक-एक सीट पर जीत मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एमसीडी के उपचुनाव में भाजपा को 45.09 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 34.97 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस को 13.44 प्रतिशत वोट मिले, जबकि ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक को 4.38 फीसदी मत मिले हैं। इनके अलावा निर्दलीय को 1.11 प्रतिशत मत पड़े हैं, जबकि नोटा के लिए 0.96 फीसदी लोगों ने वोट किया।

शालीमार बाग-बी सीट पर भाजपा की अनीता जैन ने आप की बबीता राणा को 10101 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। द्वारका-बी सीट पर भाजपा की मनीषा देवी ने कब्जा किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की राज बाला को 9100 वोटों से हराया है।

ढिचाऊं कलां सीट पर भाजपा की रेखा रानी ने आप की नीतू को 5637 मतों से हराया है। चांदनी महल सीट पर एआइएफबी के मो. इमरान ने आप के मुंदसर उसमान को 4692 वोटों से हराया है।

ग्रेटर कैलाश सीट पर बीजेपी के अंजुम मंडल ने ईशा गुप्ता को 4065 वोटों से हरा दिया है। संगम विहार ए सीट पर कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने भाजपा के सुब्रहजीत गौतम को 3628 मतों से हरा दिया है।

दक्षिणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कनौजिया ने रोहिणी को 2262 वोटों से हराया है। विनोद नगर सीट पर भाजपा की सरला चौधरी ने आप की गीता रावत को 1769 मतों से हरा दिया है।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: संगम विहार सीट जीतकर गदगद हुई कांग्रेस, सुरेश चौधरी ने जीता जनता का दिल

मुंडका वार्ड पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के अनिल ने भाजपा के जयपाल को 1577 वोटों से हरा दिया है। चांदनी चौक सीट पर भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता ने आप के हर्ष शर्मा को 1182 मतों से हराया है।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: उपचुनाव में भाजपा और AAP को झटका, कांग्रेस का खुला खाता; जानिए कहां से कौन जीता

अशोक विहार सीट पर भाजपा के वीना असीजा ने आप की सीमा गोयल को 405 मतों से हरा दिया है। नारायणा वार्ड पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के राजन अरोड़ा ने भाजपा की चंद्रकांती शिवानी को 148 वोटों से हराया है।
दिल्ली MCD उपचुनाव 2025: दलवार वोट प्रतिशत

    दल वोट प्रतिशत (%)
   
   
   भाजपा (BJP)
   45.09%
   
   
   आप (AAP)
   34.97%
   
   
   कांग्रेस (Congress)
   13.44%
   
   
   ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)
   4.38%
   
   
   निर्दलीय (Independent)
   1.11%
   
   
   NOTA
   0.96%
   
   
   कुल मतदान प्रतिशत: - 38.51%
(12 वार्डों में औसत टर्नआउट)
   
मुख्य बात: भाजपा ने 45.09% वोट शेयर के साथ सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Result 2025: CM रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास, अनीता जैन की प्रचंड जीत देख टेंशन में AAP
दिल्ली MCD उपचुनाव 2025: कौन कितनी सीट जीता

    दल जीती गई सीटें
   
   
   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
   7
   
   
   आम आदमी पार्टी (आप)
   3
   
   
   कांग्रेस
   1
   
   
   ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)
   1
   
   
   कुल सीटें
   12
   
नतीजा: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी → 7 सीटें

आप को 3, कांग्रेस और AIFB को 1-1 सीट
दिल्ली MCD उपचुनाव 2025 के बाद: सदन में नई स्थिति

    दल कुल पार्षद (सीटें)
   
   
   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
   123
   
   
   आम आदमी पार्टी (आप)
   101
   
   
   इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी
   15
   
   
   कांग्रेस
   9
   
   
   ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)
   1
   
   
   कुल पार्षद (250 में से)
   249*
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
129102