भाजपा शासन में किसानों को लग रही आर्थिक चपत : मंदर सिंह  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां ने राज्य सरकार की किसानों के प्रति अपनाई जा रही बेरूखी व उदासीनता की कड़ी आलोचना की है। जारी बयान में इनेलो पदाधिकारी मंदर सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा स्वयं को किसानों की हितैषी बताती है मगर धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
भाजपा जहां सार्वजनिक रूप से दावा करती है कि देश में किसानों की 24 फसलों को एमएसपी के आधार पर खरीदा जा रहा है, यह दावा तथ्यों से बिलकुल परे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता का प्रमाण इससे बढ़कर क्या दिया जा सकता है कि सरकार ने अभी तक नरमे की सरकारी खरीद भी शुरू नहीं की है।  
 
  
 
नरमा खरीद का सरकारी रेट सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है मगर खरीद छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक हो रही है। इसी प्रकार धान व बाजरे की भी मंडियों में यही स्थिति है जिससे किसान इस शासन में स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। |