search

बरात में हर्ष फायरिंग करने चुपके से पिता की पिस्टल लाया था निक्की, नोएडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-3 19:38:49 views 1182
  



संस जागरण, दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में फरार तीसरे आरोपित निक्की को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। निक्की अपने पिता की पिस्टल चुपके से घर से उठा लाया था। निक्की ने हर्ष ने खुद हर्ष फायरिंग की थी, बाद में दोस्त अभिषेक को पिस्टल पकड़ा दी थी। अभिषेक के फायरिंग करने से ही गोली हर्ष के सिर में लगी थी। घटना के 72 घंटे बाद भी हर्ष की हालत नाजुक बनी है। डाक्टर वेंटिलेटर पर रख कर उसका इलाज कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्र के नगला चमरू निवासी सतीश की बेटी की 30 अक्टूबर को शादी थी। बरात खैरपुर गांव से आई थी। गाजियाबाद के टीला मोड़ कोतवाली अतंर्गत ग्राम सिरोरा सलेमपुर निवासी निक्की भी शामिल होने आया था। हर्ष फायरिंग घटना में वह भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पिता की पिस्टल चुपके से उठा लाया था।

पहले उसने खुद हर्ष फायरिंग की थी। इसके बाद अभिषेक को पकड़ा दी थी। अभिषेक के हर्ष फायरिंग करने से बच्चे के सिर में गोली लगी थी। घटना के बाद वह मौके से भाग निकला था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया घटना में दो आरोपित अभिषेक व ईशू को पहले ही जेल भेज दिया गया था। तीसरे आरोपित निक्की को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हर्ष के इलाज में मदद करने ग्रामीण आए आगे, स्वस्थ होने प्रार्थना

हर्ष फायरिंग में घायल हर्ष का कैलास अस्पताल में वेंटिलेटर पर रख कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। पीड़ित पिता सुनील कुमार हलवाई का काम करते हैं। उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में ग्रामीण मदद को आगे आए हैं। उन्होंने चंदा इकत्रित कर कुछ रकम सुनील को सौंपी है।

नगला चमरू के ग्राम प्रधान पंकज ने बताया कि कृष के इलाज में पैसों की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। गांव के सक्षम लोगों के अलावा कुछ सामाजिक संगठनों से भी आर्थिक मदद के लिए संपर्क किया गया है। उनकी तरफ से भी जल्द ही आर्थिक मदद मिलने का आश्वासन मिला है। ग्रामीण हर्ष के जल्द स्वस्थ होने ईश्वर से प्रार्थना भी कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168774