search

मैनपुरी में करोड़ों रुपये की बंजर भूमि कब्जाने का आरोप, नाप जोख को पहुंची राजस्व टीम

deltin33 2025-10-4 20:06:28 views 1272
  करोड़ों रुपये की बंजर भूमि कब्जाने का आरोप, नाप जोख को पहुंची राजस्व टीम।





जागरण संवाददाता, मैनपुरी। विवादित भूमि पर हो रही प्लाटिंग की शिकायत पूर्व भाजपा मंडल सहित अन्य लोगों ने अधिकारियों से की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा करोड़ों रुपये की बंजर भूमि पर कब्जा करने कर यहां प्लाटिंग की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पर शुक्रवार को तहसीलदार, कानूनगो सहित राजस्व टीम नाप जोख करने पहुंची। हालांकि नाप जोख अभी पूरी नहीं हो पाई है। यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कस्बे के बरनाहल भदोलपुर मार्ग एके इंटर कालेज के पास कस्बे के अशोक कुमार की करीब साढ़े आठ बीघा जमीन है।  



इस जमीन पर अशोक और उनके भाई काबिज हैं। बरनाहल नगर पंचायत बनने के बाद उक्त जमीन की नाप जोख की गई तो इस जमीन पर बंजर भूमि के नाम भी कुछ हिस्सा निकला है। साथ ही इस जमीन के पास ही मरघट की जमीन भी है।  

करीब छह माह पहले अशोक कुमार ने इस जमीन पर सड़क के पास निर्माण कराया था। इसकी शिकायत के बाद राजस्व टीम ने जमीन से कब्जा हटवा दिया था। ग्रामीणों के अनुसार अब कुछ दिनों पहले अशोक कुमार ने आधे जमीन की बिक्री मैनपुरी के किसी प्रापर्टी डीलर को कर दी है।  



अब इस जमीन पर प्लाटिंग कर दी गई है। इसकी शिकायत पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव सहिंत अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। इसके चलते शुक्रवार को तहसीलदार संतोष राजौरिया व कानूनगो प्रमोद शर्मा पहुंचे।  

उन्होंने लेखपालों द्वारा जमीन की नाप जोख कराई। हालांकि नाप जोख पूरी नहीं हो सकी। तहसीलदार संतोष राजौरिया का कहना है कि गाटा संख्या 722 पर बंजर भूमि का हिस्सा है। इस भूमि की दोबारा पैमाइश कराई जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521