search

UKSSSC के पेपर से पहले पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, गाजियाबाद के परीक्षार्थी ने भरे तीन फॉर्म; लगाया फर्जी प्रमाणपत्र

Chikheang 2025-10-4 20:06:29 views 1249
  लिखित परीक्षा से पहले ही एक परीक्षार्थी का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। Concept Photo





जागरण संवाददाता, देहरादून। पुलिस ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा से पहले ही एक परीक्षार्थी का फर्जीवाड़ा पकड़ा है।

इस मामले में रायपुर थाने में अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आयोग की ओर से लिखित परीक्षा पांच अक्टूबर को प्रस्तावित थी। अभ्यर्थियों के डाटा परीक्षण करने पर एक अभ्यर्थी के एक से अधिक फॉर्म भरे जाने के विषय में आयोग के सचिव ने एसएसपी को पत्र लिखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


अलग मोबाइल नंबरों से भरे 03 फॉर्म

पत्र की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गोपनीय जांच कराई तो परीक्षा में अभ्यर्थी सुरेंद्र कुमार निवासी कनकपुर, भोजपुर मोदीनगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की ओर से तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 03 अलग-अलग फॉर्म भरे गए थे।

पुलिस ने सुरेंद्र कुमार के फॉर्म व आयोग को प्रेषित प्रमाण पत्रों की विस्तृत गोपनीय जांच करने पर अभ्यर्थी की ओर से परीक्षा के आवेदन के लिए फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग कर परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से अपना पंजीयन कराया गया।



विस्तृत पुलिस जांच में सुरेंद्र कुमार की ओर से आयोग की लिखित परीक्षा में अनुचित लाभ लेने के लिए धोखाधडी की नीयत से फर्जी प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए संलग्न किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी की ओर से आरोपित सुरेंद्र के विरूद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953