search

Weather Update: बढ़ रही ठंड... रात में तापमान गिरा, मौसम पर अलीगढ़ का लेटेस्ट अपडेट

deltin33 2025-12-3 13:18:44 views 1159
  

मौसम में ठंड बढ़ते ही मंगलवार शाम को सूर्यास्त के दौरान कुछ इस तरह का दृश्य नजर आया। जागरण



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहरवासियों को आने वाले दिनों में ठंड परेशान करेगी। मंगलवार को सोमवार के मुकाबले रात के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धुंध के बाद धूप निकली। जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज


दिसंबर माह के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। जिससे लोगों में ठिठुरन का अहसास हुआ। दिन में धूप ने राहत दी। शाम को सूरज ढलते ही ठिठुरन फिर बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे यह साफ है कि दिन में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।

फिजीशियन ड. योगेंद्र सिंह के अनुसार इस समय मौसम में बदलाव सामान्य है, लेकिन ठंड में वृद्धि हो रही है। सुबह के समय तापमान कम होने के कारण लोग बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। वहीं, शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने और गर्म पेय पदार्थ लेने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा। सुबह जल्दी उठते समय और शाम को घर लौटते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477631