search

अवैध संबंध का खूनी अंत: देवर के साथ मिलकर पत्नी ने करा दी पति की हत्या

deltin33 2025-12-3 04:37:23 views 1268
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रेमी देवर से शादी करने के लिए दो बच्चों की मां ने अपने पति की हत्या करा दी। खुद दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई। सोमवार की रात प्रेमी देवर को अपने घर भेजकर पति के कनपटी पर गोली लगवा दी। आरोपित हत्या करने के बाद खुद घर जाकर सो गया। घर में कोई नहीं होने के चलते सुबह दस बजे तक किसी को घटना की जानकारी नही हुई। इस बीच फिर से आरोपित पहुंचता है और शोर मचा देता हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया। आरोपित ने खुदकुशी करने की बात पुलिस के सामने कहनी शुरू कर दी। पुलिस को शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसना अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल की बस पर चालक था। रोजाना बस में छात्र-छात्राओं को बैठाकर स्कूल लाने-ले जाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटा व बेटी है। दो दिन पहले चालक पत्नी और दोनों बच्चों को मायके छोड़कर आए थे। दो दिन वह घर अकेले रह रहे थे।

मंगलवार को सुबह करीब दस बजे चालक चारपाई पर औंधे मुंह पड़े हुए देखे। पास जाकर देखा तो जमीन पर खून बिखरा था। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ आशीष प्रताप सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस और स्वजन ने पहले घटना को खुदकुशी माना, लेकिन तलाशी लेने के बाद भी मौके से तमंचा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने हत्या मानकर जांच पड़ताल की तो घर से ही 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद हुआ। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी से चचेरे देवर से प्रेम प्रसंग थे।

इसकी जानकारी मृतक को भी हो गई थी। अक्सर घर में विवाद होने लगा था। उधर महिला प्रेमी देवर से शादी करना चाहती थी, लेकिन पति के होते हुए वह शादी नहीं कर पा रही थी। इसी करीब तीन दिन पहले पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पत्नी की हत्या करने की योजना बना ली। योजना के अनुसार दो दिन पहले महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। घर पर चालक अकेले रह गए।

इस बात की जानकारी महिला के चचेरे देवर को पता थी। सोमवार की रात वह घर में घुस गया। उस समय चालक चारपाई पर सोया हुआ था। इसी बीच कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्या करने के बाद वह घर आकर सो गया। करीब दस बजे तक जब किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई तो खुद घर पहुंच गया और शोर मचा दिया।

आरोपित ने शुरुआत में हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था, लेकिन मौके से खोखा बरामद होने के बाद राज खुल गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता के शिकायती पत्र पर आरोपित प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

  

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म: वीडियो भी बनाया, आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477587