search
 Forgot password?
 Register now
search

यूक्रेन के अहम शहर पोक्रोव्स्क पर रूस ने किया कब्जा, यूक्रेन ने कहा- लड़ाई अभी जारी

deltin33 2025-12-3 04:37:24 views 1252
  

रूस का यूक्रेन के पोक्रोव्स्क शहर पर कब्जा। (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने कहा है कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोक्रोव्स्क पर कब्जा कर लिया है और वहां पर महीनों से चल रही लड़ाई बंद हो गई है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना की सफलता पर खुशी जाहिर की है। कहा है कि इस जीत से रूस के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। लेकिन यूक्रेन ने पोक्रोव्स्क पर पूर्ण नियंत्रण के रूस के दावे को खारिज किया है। कहा है कि शहर का उत्तरी इलाका अभी भी उसके कब्जे में है और वहां पर लड़ाई जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
युद्ध विराम वार्ता से पहले रूस का बयान आया सामने

रूस की ओर से यह बयान युद्धविराम के सिलसिले में अमेरिकी दूत की वार्ता से पहले आया है। अमेरिकी दूत स्टीव विटकाफ और अमेरिकी राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर यूक्रेन में युद्धविराम के लिए प्रस्तावित अमेरिका की शांति योजना पर वार्ता के लिए मास्को पहुंच चुके हैं। पहले उनकी वार्ता रूसी वार्ताकार किरिल दिमित्रिएव से होगी, उसके बाद वे राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे।
बड़ी संख्या में लोगों ने छोड़ा शहर

युद्ध से पहले पोक्रोव्स्क की आबादी 60 हजार थी लेकिन महीनों चले युद्ध के दौरान ज्यादा लोगों ने शहर छोड़ दिया और वे सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। रूसी सेना ने अपने दावे की पुष्टि के लिए शहर के मुख्य चौराहे पर रूसी झंडा फहराते हुए सैनिकों के वीडियो और फोटो मीडिया में साझा किए हैं। जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे रूस का एक और झूठा प्रचार कहा है।

पोक्रोव्स्क को जीतने का रूस का दावा अगर सही है तो उसे अब डोनेस्क के दो और शहरों- क्रैमेटो‌र्स्क और स्लोवियांस्क को घेरने में मदद मिलेगी। इन शहरों पर कब्जे के बाद रूसी सेना डोनेस्क प्रांत की ज्यादातर भूमि पर कब्जा कर लेगी, पड़ोसी लुहांस्क प्रांत के ज्यादातर इलाकों पर रूस का पहले ही कब्जा हो चुका है। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
462907

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com