search

यूपी सरकार 28.92 लाख महिलाओं को बनाएगी लखपति, तेजी से काम करने के निर्देश जारी

deltin33 2025-12-3 01:38:37 views 727
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए चल रहे लखपति दीदी कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 प्रदेश की 28.92 लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इसमें से चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक 18.56 लाख का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। अब अगले वित्तीय वर्ष तक 10.36 लाख और महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लखपति दीदी कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक पूरे देश में दो करोड़ स्वयं सहायता समूह सदस्यों की आमदनी को एक लाख से ऊपर करने का लक्ष्य रखा है। इसमें उप्र अपने 28.92 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 8,96,618 स्वयं सहायता समूहों से 98.49 लाख ग्रामीण परिवारों की महिलाएं जुड़ी हैं।

ये महिलाएं कृषि आधारित गतिविधियां, पशुपालन, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, सेवा आधारित छोटे उद्यम के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रही हैं। कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 35.94 लाख महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है, जिनमें से 29.68 लाख महिलाओं का आय विवरण डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक सदस्य की आय चार त्रैमासिक और फसल चक्र के दौरान लगातार तीन वर्ष तक एक लाख रुपये से कम न हो।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477602