search

भीड़ को सहेजने के लिए गोरखपुर जंक्शन पर बनेंगे पांच होल्डिंग एरिया, 15 अक्टूबर तक लगा दिए जाएंगे टेंट

Chikheang 2025-10-4 16:06:03 views 1229
  स्टेशन डायरेक्टर के नेतृत्व में यात्री सुविधाओं का और विस्तार करेगा \“सेवा सुधार समूह\“





जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर गोरखपुर जंक्शन पर उमड़ने वाली भीड़ को सहेजने के लिए रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। यात्रियों की प्रतीक्षा के लिए जंक्शन पर पांच होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। होल्डिंग एरिया में यात्रियों को विश्राम के लिए ट्रेनों की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। साथ ही प्रसाधन केंद्र की भी व्यवस्था उपलब्ध होगी। रेलवे प्रशासन ने 15 अक्टूबर तक होल्डिंग एरिया तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



दरअसल, दीपावली और छठ पर्व में पूर्वांचल और बिहार से बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर जंक्शन से आवागमन करते हैं। प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बचती। स्टेशन पर भी विश्राम के लिए जगह नहीं मिलती। गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के चलते प्रतीक्षालय, भवन और प्लेटफार्म टूट रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों का इंतजार करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।



यही नहीं, रेलवे प्रशासन गोरखपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार करेगा। यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने \“\“\“\“सेवा सुधार समूह\“\“\“\“ को भी सक्रिय कर दिया है। \“\“\“\“सेवा सुधार समूह\“\“\“\“ में परिचालन, वाणिज्य, विद्युत, यांत्रिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग के सुपरवाइजर स्तर के रेलकर्मी शामिल होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी यात्री सुविधाओं की निगरानी करनी होगी। इधर, पिछले कुछ वर्षों में \“\“\“\“सेवा सुधार समूह\“\“\“\“ निष्क्रिय हो गया था।



यह भी पढ़ें- Indian Railways News: वैशाली एक्सप्रेस का बदला रूट, सहरसा की जगह अब ललितग्राम से चलेगी

महाप्रबंधक के दिशा-निर्देश पर लखनऊ मंडल प्रशासन ने \“\“\“\“सेवा सुधार समूह\“\“\“\“ को फिर से सक्रिय कर दिया है। स्टेशन डायरेक्टर के नेतृत्व में \“\“\“\“सेवा सुधार समूह\“\“\“\“ आपसी समन्वय स्थापित कर सप्ताह में एक दिन गोरखपुर जंक्शन का संयुक्त निरीक्षण करेगा। मौके पर ही खामियों को दुरुस्त कराने के साथ बैठक भी करेगा। बैठक में आने वाली समस्याओं को दूर कराने पर विचार होगा।



निरीक्षण और बैठक की रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक स्तर से यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ यात्री सुवा में सुधार करेगा। इसकी रिपोर्ट महाप्रबंधक तक पहुंचेगी और समीक्षा भी की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953