फेस्टिव सीजन में Honda Cars पर धांसू डिस्काउंट, City और Elevate पर सबसे ज्यादा छूट

cy520520 2025-10-4 15:33:27 views 1245
  Elevate, City और Amaze पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। होंडा इंडिया ने अक्टूबर 2025 के लिए अपनी पॉपुलर मॉडल्स Elevate SUV, City Sedan और Amaze Sedan पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए  कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज ऑफर्स, बायबैक स्कीम और कॉर्पोरेट ऑफर्स दे रही है। इसके साथ ही इनपर ग्राहकों को नई GST दरों से भी फायदा मिलेगा। आइए विस्तार में Honda Cars पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


अक्टूबर 2025 में होंडा कारों पर डिस्काउंट ऑफर

Honda Elevate अक्टूबर 2025 डिस्काउंट

    वेरिएंट डिस्काउंट नोट्स
   
   
   ZX (Top-spec)
   ₹1,32,000 तक
   टॉप-स्पेक पर सबसे बड़ा बेनिफिट।
   
   
   VX
   ₹73,000
   मिड-हाई वेरिएंट पर आकर्षक ऑफर।
   
   
   V
   ₹57,000
   वन-एबाउव-बेस वेरिएंट पर लाभ।
   
   
   SV (Entry)
   ₹25,000
   बेस वेरिएंट पर सीमित ऑफर।
   
   
   अतिरिक्त ऑफर्स
   Alpha-Bold Plus ग्रिल: ₹16,500 - ₹9,900 (31 अक्टूबर तक)
Signature Black Edition पैकेज: ₹36,500 - ₹29,900

360° कैमरा और एम्बियंट लाइटिंग कुछ पैकेज में निःशुल्क  
   

Honda City अक्टूबर 2025 डिस्काउंट

    वेरिएंट डिस्काउंट नोट्स
   
   
   SV / V / VX (पेट्रोल)
   ₹1,27,000 तक
   मुख्य पेट्रोल ट्रिम्स पर फेस्टिवल बेनिफिट।
   
   
   ZX (Top petrol)
   ₹1,02,000 तक
   टॉप-एंड पेट्रोल ZX पर विशेष छूट।
   
   
   City Hybrid
   कोई डिस्काउंट नहीं
   हाइब्रिड वर्जन पर अक्टूबर में ऑफर नहीं।
   

Honda Amaze अक्टूबर 2025 डिस्काउंट



    वेरिएंट / जेनरेशन डिस्काउंट नोट्स
   
   
   Second-gen Amaze (S trim)
   ₹97,200 तक
   पुराने जेनरेशन के S ट्रिम पर ऑफर।
   
   
   Third-gen Amaze (नया मॉडल)
   ₹67,200 तक
   नए जेनरेशन पर भी आकर्षक छूट।
   
   
   ZX CVT (Top)
   ₹25,000 (अब ₹9.99 लाख)
   ZX CVT की नई कीमत।
   
1. Honda Elevate पर डिस्काउंट ऑफर

अक्टूबर 2025 में Honda Elevate पर 1.32 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके इसके टॉप-स्पेक ZX ट्रिम पर यह छूट दी जा रही है। इसके साथ ही VX ट्रिम पर 73,000 रुपये, V ट्रिम पर 57,000 रुपये और बेस SV वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।



कंपनी ने Elevate के Alpha-Bold Plus ग्रिल (16,500 रुपये से घटकर 9,900 रुपये) और Signature Black Edition पैकेज (36,500 रुपये से घटकर 29,900 रुपये) पर भी लिमिटेड टाइम डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एक्सेसरी पैक फ्री में मिल रहे हैं।

  


2. Honda City पर डिस्काउंट ऑफर

अक्टूबर 2025 में Honda City पर 1.27 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर इसके  SV, V, VX वेरिएंट पर मिल रहा है। इसके टॉप वेरिएंट पर 1.02 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस बार इसके सिटी हाइब्रिड वर्जन पर कोई डिस्काउंट नहीं दी जा रही है।

  


3. Honda Amaze पर डिस्काउंट ऑफर

अक्टूबर 2025 में Honda City पर 97,200 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी अभी भी सेकंड-जेन Amaze S ट्रिम बेच रही है, जिसपर यह ऑफर मिल रहा है। नई थर्ड-जेन Amaze पर भी 67,200 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके टॉप-एंड ZX CVT वेरिएंट अब 25,000 सस्ता होकर 9.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में मिल रही है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137410

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.