search

अमृतसर: पंजाबी युवकों ने बिहारी मजदूरों पर किया हथियारों से हमला, 8 प्रवासी गंभीर रूप से घायल

cy520520 2025-12-2 18:39:29 views 1181
  

अमृतसर में फैक्टरी में प्रवासी मजदूरों से मारपीट (फोटो: जागरण)



अनुज शर्मा, अमृतसर। अमृतसर के मजीठा रोड स्थित नाग कलां क्षेत्र में एक फैक्टरी के भीतर प्रवासी मजदूरों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय पंजाबी युवक ने अपने साथियों को बुलाकर फैक्टरी में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की मारपीट की।

वहीं, दूसरी तरफ पंजाबी युवक ने भी प्रवासी मजदूरों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

सभी घायलों को तुरंत गम्भीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़ित युवक बिहार के मोहम्मद रियाजू ने बताया कि पंजाबी युवक अपने साथ कुछ लोगों के लेकर आया था। उनके पास हथियार भी थे। मारपीट के दौरान फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना मजीठा की पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की गई है।  

दोनों पक्षों के घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। जांच के बाद जो भी गलत पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164130