search

गाजियाबाद तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, लोगाें का हंगामा; चालक गिरफ्तार

deltin33 2025-10-4 07:06:11 views 1289
  इसी कार से दंपती को मारी गई टक्कर। जागरण





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में शुक्रवार रात कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने भागने के प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। कार में चार युवक सवार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों का आरोप है कि युवक कार में शराब पी रहे थे। मौके से एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा से जुड़े राजीव अग्रवाल के रिश्तेदार लोहिया नगर निवासी मुकेश गर्ग अपनी पत्नी कमलेश गर्ग के साथ जा रहे थे। नवयुग मार्केट में दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।



टक्कर लगते ही दंपती स्कूटी से गिर गए। हादसे में दोनों के चोट आई है। कार में चार युवक सवार थे। मौके पर टक्कर लगते ही एक युवक कार से उतरकर फरार हो गया। जबकि तीन युवकों को भीड़ ने दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि टाटा टीयागो कार नवयुग मार्केट निवासी मनीष चला रहा था। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। लोगों का आरोप है कि कार सवार युवक नशे में थे। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से दीपावली और छठ पूजा के लिए ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़, स्पेशल ट्रेनों के संचालन का इंतजार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521