deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

6 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, क्या हरियाणा कांग्रेस में खत्म कर पाएंगे गुटबाजी?

Chikheang 2025-10-4 06:06:42 views 647

  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का मुख्य उद्देश्य गुटबाजी को समाप्त करके संगठन को मजबूत करना है (फोटो: जागरण)





राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक बुला ली है। इसी दिन वे कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए-वन) से भी बात करेंगे। पार्टी की ओर से बीएलए-टू की नियुक्तियां अभी की जानी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र स्वयं छह अक्टूबर यानी सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसी दिन विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा जाकर स्पीकर से मिलने और विधानसभा सचिवालय में बने अपने कार्यालय में बैठने की संभावना है।



कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां नहीं की हैं। फिलहाल तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता मतलौडा और रामकिशन गुर्जर कांग्रेस संगठन में काम कर रहे हैं। जितेंद्र भारद्वाज को हुड्डा खेमे का माना जाता है, जबकि सुरेश गुप्ता को रणदीप सुरजेवाला और रामकिशन गुर्जर को कुमारी सैलजा खेमे का माना जाता है।

कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दो से तीन नये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, लेकिन पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि फिलहाल नये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बजाय जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता मतलौडा और रामकिशन गुर्जर को भी अगले आदेश तक काम करने के लिए कहा गया है, ताकि सारे गुटों में समन्वय बना रहे।



कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव अपने बेटे चिरंजीव राव को प्रदेश अध्यक्ष बनवाने की कोशिश में थे, लेकिन अब चिरंजीव राव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनवाने का प्रयास कर सकते हैं, जो कि जातीय समीकरणों के हिसाब से संभव नहीं है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के विधायक बेटे आदित्य सुरजेवाला का नाम भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहा है।

पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि और कांग्रेस के ओबीसी नेता अनिल सैनी के नाम भी चर्चा में हैं। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का कहना है कि हमारा एजेंडा साफ है, गुटबाजी को खत्म करना और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना।



कांग्रेस ने हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्तियां कर रखी हैं। अब अगला चरण बीएलए-टू की नियुक्तियों का है। सात अक्टूबर को जिलाध्यक्षों व बीएलए-वन की होने वाली बैठक में बीएलए-टू की नियुक्तियों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। चुनावी राजनीति में बूथ लेवल एजेंटों की अहम भूमिका होती है।

गुटबाजी खत्म करने के लिए राव नरेंद्र सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं। अब तक वे रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अजय सिंह यादव और राव दान सिंह से मिल चुके हैं। कुमारी सैलजा से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और जल्दी ही मुलाकात होगी। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह की नाराजगी दूर करने के लिए भी राव उनसे बातचीत कर सकते हैं।



राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने पर सबसे अधिक जोर दे रही है। इसके तहत जल्द ही ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उनका मानना है कि जब तक संगठनात्मक इकाइयां सक्रिय और मजबूत नहीं होंगी, तब तक चुनावी जमीनी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली सद्भाव यात्रा को लेकर राव नरेंद्र ने कहा कि उनके पास फोन आया था लेकिन व्यस्तता के चलते वे इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
72212