deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

ACB का डर दिखा रहा धनबाद नगर निगम, अब राजनीतिक पाठ पढ़ाने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे विधायक

LHC0088 2025-12-2 05:35:51 views 225

  

समर्थकों के साथ धरना पर बैठे धनबाद के विधायक राज सिन्हा। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News भाजपा विधायक राज सिन्हा जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग पर सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सामने सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं संग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे नगर निगम कार्यालय की चौखट पर धरना देंगे। इसके बाद भी यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे नगर आयुक्त के चैंबर के बाहर आमरण अनशन करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धरने की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पिछले छह वर्षों से सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन नगर निगम और राज्य सरकार एसीबी जांच का हवाला देकर फाइलों को दबा देती हैं।

उन्होंने कहा कि टूटी-फूटी सड़कें जनता के जीवन को नरक बना चुकी हैं। बरसात में लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। उन्होंने कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत की मांग की। इनमें बरटांड़ पंडित क्लीनिक रोड, राजकीय पालिटेक्निक–पांडरपाला मार्ग, गांधी नगर रोड, सब्जी बगान रोड, डीएस कालोनी रोड, माडा कालोनी रोड, विनोद नगर, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग–छठ तालाब–भोक्ता मेला मार्ग, और पथराकुल्ही रोड शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि धनबाद के विकास कार्य ठप होने से जनता परेशान है और नगर निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि नगर निगम जनता से टैक्स लेता है, लेकिन सुविधाएं देने में असफल रहा है।

राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि धनबाद को स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया गया, लेकिन सच्चाई यह है कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जनता का सब्र टूट रहा है। जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने बताया कि विधायक राज सिन्हा ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, धनबाद उपायुक्त और एसीबी के प्रमुख से इस मुद्दे को कई बार उठाया है।

शाम के समय नगर निगम के उपनगर आयुक्त प्रकाश कुमार विधायक राज सिन्हा को मनाने धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक कार्य शुरू नहीं होगा, वे धरना जारी रखेंगे। आंदोलन में अशोक पाल, मनोरंजन सिंह, रमेश सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, विकास साव, सुमन सिंह, अभिमन्यु कुमार, अमरजीत कुमार, रणविजय सिंह, सोनी सिंह, पुष्पा राय, विभा रानी सिंह, नित्यानंद मंडल समेत दर्जनों थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128105