खतरनाक हो सकती है शरीर में पोटेशियम की कमी, देर होने से पहले ही डाइट में शामिल कर लें 5 फूड्स

LHC0088 2025-10-4 03:06:26 views 1116
  पोटेशियम की कमी लक्षण पहचानें (Picture Credit- Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए हमें कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर के सही विकास में मदद करने के साथ-साथ सभी अंगों के सही तरह से फंक्शनिंग करने में भी मदद करते हैं। पोटेशियम इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जिसके बारे में लोग अक्सर कम ही बात करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यही वजह है कि लोग अपनी डाइट में पोटेशियम इनटेक पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और इसलिए शरीर में कई बार इसकी कमी होने लगती है। शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इस कमी को पहचान कर दूर किया जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्यों जरूरी है पोटेशियम और कैसे दूर करें इसकी कमी-


क्यों जरूरी है पोटेशियम?

पोटेशियम हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। हमारे शरीर में मौजूद यह पोषक तत्व कई तरह के जरूरी काम करता है। यह शरीर में फ्लूइड बैलेंस और इलेक्ट्रिक सिग्नल्स को रेगुलेट करके नर्व्स, मांसपेशियों और हार्ट को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
पोटेशियम की कमी के लक्षण क्या हैं?

  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • थकान
  • कब्ज
  • दिल की धड़कन का तेज होना या अनियमित होना
  • सुन्नता या झुनझुनी
  • सिर चकराना
  • बेहोशी महसूस होना

इन फूड्स से दूर करें इसकी कमी

  • काबुली चने- इसे कई लोग छोले के नाम से भी जानते हैं। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे मे इसकी कमी दूर करने के लिए काबुली चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • एवोकाडो- शरीर में पोटेशियम की कमी को दूर करने के लिए आप एवोकाडो को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें भी पोटेशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है, जिससे आप इसकी डेली डोज की पूर्ति हो सकती है।
  • पालक- आमतौर पर आयरन की कमी दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले वाली पालक भी पोटेशियम से भरपूर होती है। इसे भी अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा।
  • सैल्मन- अगर आप नॉन- वेजिटेरियन हैं, तो पोटेशियम की कमी को दूर करने के लिए सैल्मन (क्लैम के साथ) को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। सी-फूड को सबसे ज्यादा पोटेशियम वाला ऑप्शन माना जाता है।
  • केले- केला अपने पोटेशियम कंटेंट के लिए जाना जाता है। एक बड़े केले में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, लेकिन यह फल स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर का भी एक समृद्ध रूप है।


यह भी पढ़ें- नसों को नुकसान पहुंचा सकती है विटामिन-बी12 की कमी, इन 5 लक्षणों के नजर आते ही हो जाएं सावधान





यह भी पढ़ें- सावधान! शरीर में प्रोटीन की कमी के ये हैं 5 बड़े लक्षण, समय रहते कर लें पहचान

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138822

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.